फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nessie hunter has fifth sighting of Loch Ness Monster this year

स्कॉटलैंड: जलीय जंतुओं के शिकारी का दावा, नेस झील में पांचवीं बार देखा गया 'लॉच नेस मॉन्स्टर'

Fri, 02 Apr 2021 02:32 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एडिनबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एडिनबर्ग Published by: देव कश्यप Updated Fri, 02 Apr 2021 02:32 AM IST
सार

  • 'लॉच नेस मॉन्स्टर' के पांचवीं बार देखे जाने की आधिकारिक पुष्टि
  • नेसी शिकारी वंगल ने बताया कि 'लॉच नेस मॉन्स्टर' की रहस्यमयी काली आकृति को उन्होंने पानी की सतह के पार देखा।

विज्ञापन
Nessie hunter has fifth sighting of Loch Ness Monster this year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'लॉच नेस मॉन्स्टर' स्कॉटलैंड के सबसे पुराने और सबसे स्थायी मिथकों में से एक है। इसकी कहानियां पुस्तकों, टीवी शो और फिल्मों में देखन को मिलती है, इसी वजह से नेस झील के आसपास एक प्रमुख पर्यटन उद्योग बस गया है। इसी बीच चर्चा है कि स्कॉटलैंड के नेस झील में बड़े जलीय जंतुओं के एक शिकारी ने नेस झील में रहने वाले 'लॉच नेस मॉन्स्टर' को देखा है। महिला शिकारी कैलिन वंगल की मानें तो इस साल 'लॉच नेस मॉन्स्टर' को पांचवीं बार देखने की आधिकारिक पुष्टि की गई है।

विज्ञापन


अमेरिका के ओरेगन निवासी 28 साल की कैलिन वंगल का मानना है कि उन्होंने नेसी (एक प्रकार का बड़ा जलीय जंतु जो स्कॉटलैंड में नेस झील के सर्प या डायनासोर की प्रजाती प्लेसिओसॉरस से मिलता-जुलता है) को वेबकैम पर देखा है। नेसी शिकारी वंगल ने बताया कि 'लॉच नेस मॉन्स्टर' की रहस्यमयी काली आकृति को उन्होंने पानी की सतह के पार देखा। यह इस साल नेस मॉन्स्टर के पांचवीं बार देखे जाने की आधिकारिक तौर पर पुष्टी हुई है।
विज्ञापन


शिकारी वंगल ने झील के पास लगाए गए वेबकैम पर दिख रहे लाइव स्ट्रीम के दौरान 'लॉच नेस मॉन्स्टर' की एक छायादार आकृति को कैमरे में कैद कर लिया। 'लॉच नेस मॉन्स्टर' के शिकारी वंगल ने बताया कि उसने क्रूर जानवर की तस्वीर को उस समय कैमरे में कैद कर लिया, जब वेब कैमरा के लाइव स्ट्रीम के दौरान एक रहस्यमयी काली आकृति को पानी की सतह के पार तैरते हुए देखा जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


वंगल ने 17 मार्च को स्कॉटलैंड के हाइलैंड्स में मीठे पानी के झील में पानी की सतह पर धीरे-धीरे बढ़ते हुए एक आकृति को अपने कैमरे में कैद किया है। वीडियो में एक काले रंग की आकृति को पानी की सतह के पार धीरे-धीरे दक्षिण की ओर जाते हुए देखा जा सकता है, इसके बाद यह एक पेड़ के पीछे पानी की सतह के नीचे चला जाता है। नेसी शिकारी वंगल ने इस वीडियो के बारे में कहा कि 'इससे बेहतर कुछ भी संभव नहीं है।' अब इस फुटेज को इस वर्ष पांचवीं बार देखने के रूप में आधिकारिक 'लॉच नेस मॉन्स्टर' साइटिंग्स रजिस्टर में दर्ज किया गया है।

 

कौन है नेस झील में रहने वाला दानव?
लॉक नेस दानव (Loch Ness Monster) एक प्रकार का पानी में रहने वाला दानव है, जिसकी केवल दंत कथाओं में पुष्टी की गई है। आज तक इसके दिखने की केवल कहानियां ही पाई गई है पर कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले है। स्कॉटलैंड के नेस झील इलाके में इस दानव के निवास करने की कहानियां मिलती हैं।


 

इसका एक मात्र चित्र 'सर्जन्स फोटोग्राफ' है जिसे 1934 में खिंचा गया था। इस दानव को लेकर काफी शोध कार्य भी हुआ है परंतू आज तक इसके असली होने की साफ पुष्टी नहीं की गई है। कईं विद्वनों के अनुसार, यह लुप्त हो चुके डायनासोर की प्रजाती प्लेसिओसॉरस है या फिर कोई बड़ा जलीय जंतु जो स्कॉटलैंड में नेस झील के सर्प या प्लेसिओसॉरस से मिलता-जुलता है।। इन सब के बावजूद यह आज भी शोधकर्ताओं के लिए अश्चर्य का विषय है और कईं लोगों व यात्रियों को नेस झील आने के लिए आकर्षित करता है।

यहां देखें वीडियो...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed