फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepali traders dying by suicide due to undeclared blockade by China

Nepal: चीन की नाकेबंदी से आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे नेपाली व्यापारी, बीजिंग ने समझौते को नहीं किया लागू

Fri, 16 Sep 2022 12:13 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 16 Sep 2022 12:13 AM IST
सार

दिसंबर 2019 में महामारी फैलने के बाद से चीन सीमा से होने वाला नेपाल का व्यापार प्रभावित हुआ है। दोनों देशों के बीच व्यापार को सुगम बनाने के लिए कई बैठकें और चर्चाएं आयोजित हो चुकी हैं। सीमा को दो दिशाओं में संचालित करने के लिए एक समझौता भी हुआ, लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Nepali traders dying by suicide due to undeclared blockade by China
नेपाल-चीन सीमा मार्ग (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए बीजिंग ने नेपाल-चीन सीमा पर पारगमन बिंदुओं पर बीते दो वर्षों से अघोषित नाकाबंदी कर रखी है। इस वजह से नेपाली व्यापारी भीषण आर्थिक संकटों से गुजर रहे हैं और आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। चीन ने पिछले दो वर्षों से केवल कुछ कंटेनरों को ही नेपाल-चीन सीमा पर पारगमन बिंदुओं को पार करने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


स्वेट बरहा एंटरप्राइजेज के मालिक सुदर्शन घिमिरे ने इसी साल छह सितंबर को आत्महत्या कर ली। नेपाल के बाजार में चीनी सामानों के आयात और आपूर्ति में शामिल युवा उद्यमी हरे राम पौडेल ने 13 अक्तूबर, 2020 को आत्महत्या कर ली थी। उनका सामान नेपाल-चीन सीमा पर महीनों तक अटका रहा। उनके ऊपर भारी मात्रा में ऋण था। वे दोहरे जाल में फंसे हुए थे। एक ओर, वे एक वित्तीय संकट से गुजर रहे थे, दूसरी ओर बैंक और अन्य साहूकार अपना बकाया मांग रहे थे।
विज्ञापन


दिसंबर 2019 में महामारी फैलने के बाद से चीन सीमा से होने वाला नेपाल का व्यापार प्रभावित हुआ है। दोनों देशों के बीच व्यापार को सुगम बनाने के लिए कई बैठकें और चर्चाएं आयोजित हो चुकी हैं। सीमा को दो दिशाओं में संचालित करने के लिए एक समझौता भी हुआ, लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने हाल ही में नेपाल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने दोनों उत्तरी बंदरगाहों से आयात और निर्यात को आसान बनाने और समस्या को दूर करने के उपाय करने का आश्वासन दिया था। लकिन सीमा प्रतिबंधों में अब तक ढील नहीं दी गई है। नेपाल के विदेश मंत्री डॉ. नारायण खड़का ने पिछले अगस्त में चीन की यात्रा की थे। उन्होंने सीमा मुद्दे पर चीन के साथ चर्चा की थी, लेकिन उसका भी कोई परिणाम अब तक दिखाई नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed