{"_id":"638c9f1e7924c54ff305d7ef","slug":"nepali-congress-maintains-lead-in-parliamentary-polls-nc-candidate-from-syangja-constituency-wins","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal Election Results: नेपाली कांग्रेस गठबंधन को बढ़त अब दो सीटों पर मतगणना बाकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal Election Results: नेपाली कांग्रेस गठबंधन को बढ़त अब दो सीटों पर मतगणना बाकी
Mon, 05 Dec 2022 05:43 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 05 Dec 2022 05:43 AM IST
सार
प्रतिनिधि सभा में नेपाली कांग्रेस की संख्या बढ़कर 57 हो गई है, इसके बाद सीपीएन-यूएमएल है, जिसने अब तक 44 सीटें जीती हैं। सीपीएन-माओवादी सेंटर को 17 सीटें मिली हैं, जबकि सीपीएन-यूनिफाइट सोशलिस्ट को 10 सीटें मिली हैं।
विज्ञापन
शेर बहादुर देउबा
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन रविवार को देश के संसदीय चुनाव में अपनी बढ़त बनाए हुए है। दरअसल सियांग्जा निर्वाचन क्षेत्र नंबर-2 सीट से उनके उम्मीदवार धनराज घुरुंग ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की पार्टी भी नेपाली कांग्रेस हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा, धनराज गुरुंग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपीएन (यूएमएल) की पद्मा कुमारी आर्यल के खिलाफ 31,466 वोट हासिल किए। पद्मा कुमारी ने 25,839 वोट हासिल किए। इसके साथ ही प्रतिनिधि सभा में नेपाली कांग्रेस की संख्या बढ़कर 57 हो गई है, इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सीपीएन-यूएमएल है, जिसने अब तक 44 सीटें जीती हैं। सीपीएन-माओवादी सेंटर को 17 सीटें मिली हैं, जबकि सीपीएन-यूनिफाइट सोशलिस्ट को 10 सीटें मिली हैं।
विज्ञापन
अबतक 163 क्षेत्रों की मतगणना पूरी
अबतक 163 क्षेत्रों की मतगणना पूरी हो चुकी है और सिर्फ दो सीटों पर गिनती बाकी है। तीन निर्वाचन क्षेत्रों सिंयग्जा -2, बजुरा और दोलखा के लिए मतगणना देर से शुरू हुई, क्योंकि विभिन्न समूहों के बीच विवाद के कारण इन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव स्थगित कर दिए गए थे।
विज्ञापन
165 प्रतिनिधि प्रत्यक्ष मतदान से चुने जाएंगे
275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 165 प्रत्यक्ष मतदान के जरिए चुने जाएंगे, जबकि शेष 110 आनुपातिक चुनाव प्रणाली के जरिए चुने जाएंगे। बहुमत की सरकार बनाने के लिए एक पार्टी को कम से कम 138 सीटों की जरूरत होती है।
पौडेल बोले, नेपाली कांग्रेस बनाएगी सरकार
इस बीच, नेपाली कांग्रेस नेता राम चंद्र पौडेल ने रविवार को कहा कि अब जो सरकार बनेगी वह राजनीतिक स्थिरता, सुशासन और गांवों में विकास तथा रोजगार प्रदान करेगी। उन्होंने दलील दी कि मौजूदा सत्तारूढ़ गठबंधन का लक्ष्य शांति स्थापित करना, सुशासन लाना और स्थिर सरकार प्रदान करना है।