फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepali Climber kami rita Climbs Mount Everest For Record 25th Time

कामयाबी का शिखर : कामी रीता ने रिकॉर्ड 25वीं बार फतेह किया माउंट एवरेस्ट

Sat, 08 May 2021 02:06 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 08 May 2021 02:06 AM IST
सार

कामी रीता ने एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा बार चढ़ाई करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने दो साल पहले इस शिखर पर 24वीं बार चढ़ाई करके बनाया था।

विज्ञापन
Nepali Climber kami rita Climbs Mount Everest For Record 25th Time
Kami Rita Sherpa

विस्तार

नेपाली पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने शुक्रवार को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर 25वीं बार चढ़ने में सफलता हासिल की। इसके साथ ही 51 वर्षीय रीता विश्व के सबसे ऊंचे शिखर पर 25 बार चढ़ने वाली दुनिया की पहली पर्वतारोही बन गए। कामी रीता ने एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा बार चढ़ाई करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने दो साल पहले इस शिखर पर 24वीं बार चढ़ाई करके बनाया था। दो साल पहले 24वीं बार चढ़ते समय कामी रीता ने सात दिन के अंदर दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर एक और रिकॉर्ड कायम किया था।

विज्ञापन


खबरहब ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि काठमांडो स्थित सेवन समिट ट्रैक्स के अनुसार, माउंट एवरेस्ट पर  रास्ता तैयार कर ही टीम का नेतृत्व कर रहे कामी रीता शुक्रवार शाम को समुद्र तल से करीब 8,848.86 मीटर ऊंचे इस शिखर पर पहुंची। उनके इस रिकॉर्ड सफर में सोलुखुंबु के छह और कामी रीता समेत संखुवासभा के छह शेरपाओं की टीम साथ थी। कामी रीता ने पहली बार 1994 में माउंट एवरेस्ट पर फतेह हासिल की थी। रीता के बाद दुनिया की इस सबसे ऊंची चोटी पर अप्पा शेरपा और फुरबा तासी शेरपा ने 23-23 बार चढ़ाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed