{"_id":"5c40ec2bbdec22736b5e913a","slug":"nepalese-have-black-money-worth-rs-35-8-billion-in-swiss-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपालियों का स्विस बैंकों में 35.8 अरब रुपये कालाधन : रिपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपालियों का स्विस बैंकों में 35.8 अरब रुपये कालाधन : रिपोर्ट
Fri, 18 Jan 2019 02:27 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
स्विस बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपालियों का स्विस बैंकों में काले धन के रूप में 35.8 अरब रुपये जमा है। सेंटर फॉर इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म ने बुधवार को ‘नेपाल-लीक्स 2019 : इलीगल वेल्थ वॉच’ नाम की रिपोर्ट जारी कर यह दावा किया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नेपाल के 55 लोगों ने ऑफशोर कंपनियों में भारी निवेश किया है। इन लोगों ने देश में गुप्त कर व्यवस्थाओं का लाभ उठाकर कानून का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
ऐसे कानूनों का भी उल्लंघन हुआ जिनमें विदेशों में निवेश से संबंधित कुछ शर्तें रखी गई हैं। यह रिपोर्ट तीन हजार से अधिक वित्तीय व अदालती दस्तावेजों और 70 लोगों के साथ साक्षात्कार के विश्लेषण पर आधारित है। विदेशों में पैसा लगाने वालों में राजनेता से लेकर व्यापारी और अप्रवासी नेपालियों से लेकर डॉक्टर और होटल व्यवसायी भी हैं।
विज्ञापन