{"_id":"64f6024bff9c160d4201b6e5","slug":"nepal-unveils-5th-century-buddhist-stupa-reconstructed-with-india-s-aid-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: 5वीं सदी के बौद्ध स्तूप का हुआ अनावरण; भारत के सहयोग से दोबारा किया गया है निर्मित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल: 5वीं सदी के बौद्ध स्तूप का हुआ अनावरण; भारत के सहयोग से दोबारा किया गया है निर्मित
Mon, 04 Sep 2023 09:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 04 Sep 2023 09:44 PM IST
सार
नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव और ललितपुर मेट्रोपोलिटन सिटी के के मेयर चिरी बाबू महाराजन ने संयुक्त रूप से श्री नापीचंद्र महावीर भवन का उद्घाटन भी किया। इसे 3.84 करोड़ नेपाली रुपये से निर्मित किया गया है।
विज्ञापन
भारत-नेपाल
- फोटो : iStock
विस्तार
नेपाल में काठमांडो के करीब भारत के सहयोग से दोबारा निर्मित 5वीं सदी के बौद्ध स्तूप का सोमवार को अनावरण किया गया। वर्ष 2015 में आए भूंकप के कारण यह स्तूप क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव और ललितपुर मेट्रोपोलिटन सिटी के के मेयर चिरी बाबू महाराजन ने संयुक्त रूप से श्री नापीचंद्र महावीर भवन का उद्घाटन किया।इसे 3.84 करोड़ नेपाली रुपये से निर्मित किया गया है। भारत सरकार ने भूकंप के बाद नेपाल की सांस्कृतिक विरासतों के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक पैकेज दिया है।
विज्ञापन
यह बौद्ध स्तूप काठमांडो से 7 किलोमीटर दूर ललितपुर में स्थित है। वर्ष 2015 के भूकंप में नेपाल के करीब 9 हजार लोग मार गए थे, जबकि 21 हजार से ज्यादा घायल हुए थे।
विज्ञापन