फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War Developments in 55th month of fighting Putin met with Trump envoys signs of restoring peace

रूस-यूक्रेन जंग: लड़ाई के 55वें महीने हलचल, पुतिन ने ट्रंप के दूतों से की मुलाकात; क्या शांति बहाली के संकेत?

Sun, 06 Sep 2026 04:45 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 06 Sep 2026 04:45 AM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को क्रेमलिन में अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से मुलाकात की। यह बैठक रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए लंबे समय से रुकी हुई शांति वार्ता को फिर से शुरू करने की कोशिशों के तहत हुई। पुतिन, कुशनर और विटकॉफ के बीच बंद कमरे में तीन घंटे से अधिक समय तक बातचीत चली। यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब रूस और यूक्रेन दोनों की ओर से हवाई हमले तेज हो गए हैं।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Developments in 55th month of fighting Putin met with Trump envoys signs of restoring peace
अमेरिकी दूत से मिले राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने की कोशिशों को फिर से गति देने के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने शनिवार को क्रेमलिन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से तीन घंटे से अधिक समय तक बातचीत की।  बातचीत के दौरान कीव और मॉस्को पर हमले अस्थायी रूप से रोकने पर सहमति बनी। अमेरिकी दूत अब पहली बार शांति प्रक्रिया के तहत कीव का दौरा करने वाले हैं। हालांकि, इसी बीच दोनों देशों के बीच हवाई हमले भी तेज हुए हैं। रूस ने यूक्रेन पर बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइलें दागीं, जबकि यूक्रेन ने भी रूस के सैन्य और आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाया। यूक्रेन के कई इलाकों में रूसी हमलों में आम नागरिकों की मौत और बड़े पैमाने पर संपत्ति के नुकसान की खबर सामने आई है। बता दें कि दोनों देशों के बीच 24 फरवरी, 2022 से लड़ाई चल रही है। 

विज्ञापन


ईरान युद्ध के कारण धीमी पड़ी थी अमेरिकी कोशिश
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की वॉशिंगटन की कोशिशों की रफ्तार पिछले छह महीनों में धीमी पड़ गई है, क्योंकि इस दौरान अमेरिका का ध्यान ईरान युद्ध पर केंद्रित रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ की मॉस्को की पिछली ज्ञात यात्रा जनवरी में हुई थी। उस दौरान दोनों ने क्रेमलिन में पुतिन से मुलाकात कर बातचीत की थी।
विज्ञापन


अमेरिकी दूत पहली बार जाएंगे कीव
यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए दोनों अमेरिकी दूत रविवार को पहली बार यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा करेंगे। मॉस्को में बैठक की शुरुआत में पुतिन ने कुशनर और विटकॉफ से कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक उनकी शुभकामनाएं और आभार पहुंचाएं। उन्होंने यूक्रेन की मौजूदा स्थिति को 'आसान नहीं' बताया। रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर सैन्य हमला शुरू किया था। राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास को बताया, 'रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने आदेश दिया है कि आज आधी रात से शुरू होकर तीन दिनों तक कीव पर कोई हमला नहीं किया जाए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


किरिल दिमित्रिएव ने किया अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत
तास की रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को के हवाई अड्डे पर रूसी दूत किरिल दिमित्रिएव ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। दिमित्रिएव ने अमेरिकी दूतों के पहुंचने के दौरान हुई मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं और कैप्शन में लिखा, 'मॉस्को में शांतिदूतों का स्वागत है।' 

युद्धविराम की कोशिशों के बीच फिर तेज हुई जंग
रूस और यूक्रेन के बीच शांति की कोशिशें फिलहाल रुकी हुई हैं और रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर हमले तेज कर दिए हैं। रूसी सेना दिन के उजाले में भी लगातार हवाई हमले कर रही है और यूक्रेन की कमजोर होती वायु रक्षा व्यवस्था का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। शुक्रवार को रूस के एक ड्रोन ने कीव की प्रमुख सरकारी इमारतों में से एक को निशाना बनाया। यह इमारत यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस (SBU) का मुख्यालय है। SBU उन यूक्रेनी एजेंसियों में शामिल है, जो रूस के भीतर लंबी दूरी के हमले करने वाले अभियानों में सक्रिय रही हैं।

यूक्रेन के जवाबी हमलों में रूसी ठिकाने निशाने पर
यूक्रेन ने भी लंबी दूरी के हमलों के जरिए रूस के सैन्य ठिकानों, तेल रिफाइनरियों और ई-कॉमर्स हब को निशाना बनाया है। इन हमलों का उद्देश्य क्रेमलिन की युद्ध क्षमता और रूसी अर्थव्यवस्था को कमजोर करना है। इसके साथ ही यूक्रेन रूस के आम नागरिकों तक भी युद्ध के प्रभाव को पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।


ये भी पढ़ें: वेस्ट बैंक हिंसा: इस्राइल पर बरसे अमेरिकी राजदूत हकबी, सेटलर्स को आतंकवादी बताया; फलस्तीनी जनता पर रूख क्या?

जेलेंस्की ने रूसी हमलों को अमेरिकी दूतों की यात्रा से जोड़ा
रूस और यूक्रेन के बीच हवाई युद्ध उस समय और तेज हो गया है, जब दोनों सेनाएं करीब 1,250 किलोमीटर लंबी अग्रिम पंक्ति पर बढ़त हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। रूस हाल के दिनों में तेज रफ्तार वाले जेट इंजन से संचालित ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ा रहा है। वहीं, कीव में एयर-रेड सायरन का बार-बार बजना अब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed