फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal speaker resigns over sexual harassment allegation

दुष्कर्म के आरोप के बाद नेपाली संसद के स्पीकर ने दिया इस्तीफा 

Tue, 01 Oct 2019 07:27 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू 
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू  Published by: अमित कुमार Updated Tue, 01 Oct 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Nepal speaker resigns over sexual harassment allegation
कृष्ण बहादुर महारा - फोटो : फाइल फोटो
नेपाली संसद के स्पीकर कृष्ण बहादुर महारा ने खुद पर लगे दुष्कर्म के आरोपों के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। सचिवालय में ही काम करने वाली एक महिला स्टाफ ने उन पर यह आरोप लगाया है। अधिकारियों के मुताबिक स्पीकर महारा ने मंगलवार को डिप्टी स्पीकर शिवामाया थुम्बहम्पे को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सभी आरोपों को खारिज किया था। 
विज्ञापन


एक समाचार वेबसाइट 'हमरो कुरा' ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें महिला ने दावा किया है कि वह महारा को कई वर्षों से जानती है। वह पहले भी उसके साथ गलत व्यवहार कर चुके हैं। महिला का कहना है कि 23 सितंबर को महारा उसके किराए के घर पर आए थे। उस समय वह घर पर अकेली थी। 
विज्ञापन

घर में जबरन घुसने का आरोप 

महिला का यह भी आरोप है कि उसने नशे में धुत्त कृष्ण बहादुर महारा को घर में घुसने से भी रोका था, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। उसने कहा कि इसके बाद महारा ने उसके साथ जबरदस्ती और गाली—गलौच भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के शरीर पर चोट के निशान 

वीडियो में महिला अपने शरीर पर पड़े नील के निशान भी दिखा रही है। उसने दावा किया कि महारा के मारने से यह निशान पड़े हैं। स्पीकर के इस्तीफे से पहले नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) सचिवालय ने बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा भी की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed