फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal's Prime Minister kp sharma Oli may form new party

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली बना सकते हैं नई पार्टी

Fri, 03 Jul 2020 07:01 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 03 Jul 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Nepal's Prime Minister kp sharma Oli may form new party
nepal pm kp sharma oli

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खुद को अपनी ही पार्टी नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी से बेदखल करने की संभावना के बीच नई पार्टी बनाने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि ओली ने नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-यूएमएल के नाम से पार्टी का रजिस्ट्रेशन भी कराया है। बजट सत्र रोकने के प्रस्ताव से पहले बुधवार को प्रचंड की अध्यक्षता में पार्टी की स्थायी समिति की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें 44 में से 31 सदस्यों ने ओली के इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन


वहीं इसके बाद नेपाल कम्युनिस्ट (एनसीपी) के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने भी राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी से मुलाकात की है। प्रचंड ने राष्ट्रपति से जांच की मांग की है।
विज्ञापन


नेपाल से चाहते हैं बेहतर रिश्ते : भारत
नेपाल में पीएम केपी शर्मा ओली के सामने खड़े सियासी संकट और ओली के भारत पर साजिश रचने संबंधी आरोपों को भारतीय विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, भारत हमेशा नेपाल से बेहतर द्विपक्षीय संबंध चाहता है। दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों के पीछे सैकड़ों बरसों की सांस्कृतिक समानता है। भारत ने कोरोना कहर के अलावा अन्य संकटों के समय नेपाल का साथ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed