फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal's Deputy PM Bishnu Prasad Paudel held a bilateral meeting with China's Vice Premier Ding Xuexiang

Nepal-China: नेपाली उप प्रधानमंत्री ने चीनी समकक्ष से की मुलाकात, परियोजनाओं को तेजी से लागू करने पर हुई चर्चा

Fri, 27 Sep 2024 10:13 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 27 Sep 2024 10:13 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल के वित्त मंत्री पौडेल ने गुरुवार की चर्चा के दौरान दोनों सरकारों के बीच हुए समझौतों को लागू करने में तेजी लाने के लिए सामूहिक रूप से काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
 

विज्ञापन
Nepal's Deputy PM Bishnu Prasad Paudel held a bilateral meeting with China's Vice Premier Ding Xuexiang
चीन-नेपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल के उप प्रधानमंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल ने अपने चीनी समकक्ष डिंग शुएशियांग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं के लागू करने सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की। 

विज्ञापन


सामूहिक रूप से काम करने की आवश्यकता: पौडेल
पौडेल चीन की छह दिवसीय यात्रा पर गए हुए हैं। वह शनिवार को काठमांडू लौटेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल के वित्त मंत्री पौडेल ने गुरुवार की चर्चा के दौरान दोनों सरकारों के बीच हुए समझौतों को लागू करने में तेजी लाने के लिए सामूहिक रूप से काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन


चीनी उप प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों की सराहना की
वहीं, डिंग ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की सराहना की। साथ ही परस्पर लाभ के लिए नेपाल और चीन के बीच व्यावहारिक सहयोग के महत्व पर जोर दिया। इसके अलावा, चीन के उप प्रधानमंत्री ने समझौतों के समय पर लागू करने के प्रस्ताव पर भी सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परियोजनाओं पर फोकस
विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि दोनों नेताओं ने ट्रांस-हिमालयन बहुआयामी संपर्क नेटवर्क के अंतर्गत परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। विशेष रूप से काठमांडू-केरुंग रेलवे, सीमा पार ट्रांसमिशन लाइन, किमाथांका-हिले और हिल्सा-सिमिकोट सड़क परियोजना पर काम करना है।

पौडेल और डिंग ने बुनियादी ढांचे, पर्यटन, शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की।

नेपाल-चीन विकास सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
इससे पहले, नेपाली वित्त मंत्री ने नेपाल-चीन विकास सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए चीन अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी के अध्यक्ष लुओ झाओहुई से मुलाकात की। इस दौरान बुनियादी ढांचे के विकास, कनेक्टिविटी, व्यापार एवं परिवहन तथा बंदरगाहों के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।


लुओ ने चल रही परियोजनाओं के साथ-साथ आजीविका और सुशासन से संबंधित योजनाओं में तेजी लाने में चीनी सरकार के लिए समर्थन व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने कृषि एवं औद्योगिक पार्कों के साथ-साथ मदन भंडारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सहयोग पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed