फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal President pardons 501 prisoners including Tharu leader Resham Chaudhary

Nepal: राष्ट्रपति पौडेल ने 501 कैदियों को किया माफ; नौ लोगों की हत्या के दोषी रेशम चौधरी भी किए जाएंगे रिहा

Sun, 28 May 2023 10:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 28 May 2023 10:00 PM IST
सार

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह मंत्रिपरिषद की एक बैठक में इन कैदियों के लिए राष्ट्रपति से क्षमादान की सिफारिश करने का फैसला किया गया था। इन 501 कैदियों में 19 राजनैतिक कैदी भी शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Nepal President pardons 501 prisoners including Tharu leader Resham Chaudhary
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने रविवार को 501 दोषियों को माफ किया है। इन दोषियों में थारुहाट नेता और नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के प्रमुख रेशम चौधरी भी शामिल हैं। वे आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बारे में जानकारी दी है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह मंत्रिपरिषद की एक बैठक में इन कैदियों के लिए राष्ट्रपति से क्षमादान की सिफारिश करने का फैसला किया गया था। इन 501 कैदियों में 19 राजनैतिक कैदी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


मंत्रिपरिषद की सिफारिश पर शेष जेल की शर्तों से छूट प्राप्त अन्य 482 कैदियों में से अधिकांश आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे थे। सरकार 29 मई को गणतंत्र दिवस के मौके पर इन कैदियों को रिहा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कैदियों को माफ करने के फैसले का नेपाल के पूर्व नौकरशाहों और नेताओं ने विरोध किया है। पूर्व सचिव शंकर प्रसाद कोइराला ने कहा है यह राजनीति के अपराधीकरण को बढ़ावा देगा। यह कानून के शासन के लिए भी एक गंभीर खतरा पैदा करेगा।


बता दें कि रेशम चौधरी 2015 में कैलाली जिले के टिकापुर इलाके में थरुहाट आंदोलन से जुड़े एक दंगे के दौरान आठ पुलिसकर्मियों सहित नौ लोगों की बेरहमी से हत्या करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। टीकापुर कांड में आरोपी होने के बाद भी 2017 का चुनाव जीतने वाले चौधरी को रिहा करने के लिए कई सरकारों द्वारा कई प्रयास किए गए हैं। पिछले दिसंबर में सरकार चौधरी को रिहा करने के लिए एक अध्यादेश भी लाई थी, लेकिन बाद में इस विचार को छोड़ने का फैसला किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed