{"_id":"6497234befb0846eb308c0a3","slug":"nepal-pm-prachanda-planning-to-visit-china-in-september-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: चीन दौरे पर जाएंगे नेपाल के पीएम प्रचंड, बोले- मुझे विश्वास है भारत की तरह मेरी यह यात्रा भी सफल होगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: चीन दौरे पर जाएंगे नेपाल के पीएम प्रचंड, बोले- मुझे विश्वास है भारत की तरह मेरी यह यात्रा भी सफल होगी
Sat, 24 Jun 2023 10:42 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:42 PM IST
सार
प्रचंड ने कहा कि मेरी राय में भारत यात्रा बहुत सफल रही और मुझे विश्वास है कि मेरी प्रस्तावित चीन यात्रा भी सफल होगी।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड'
- फोटो : cmprachanda.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में भारत यात्रा पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड सितंबर में चीन की आधिकारिक यात्रा पर जाने योजना बना रहे हैं। प्रचंड ने कहा कि मेरी राय में भारत यात्रा बहुत सफल रही और मुझे विश्वास है कि मेरी प्रस्तावित चीन यात्रा भी सफल होगी। विदेश मंत्री एन पी सऊद ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री की चीन यात्रा की तैयारियां चल रही हैं और सटीक तारीख अभी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
प्रचंड की यात्राओं को नेपाल के भारत और चीन के साथ संबंधों में संतुलन बनाए रखने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। पिछले साल दिसंबर में पद संभालने के बाद प्रचंड की यह दूसरी विदेश यात्रा होगी। इससे पहले, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी – माओवादी सेंटर (सीपीएन-एमसी) के 68 वर्षीय नेता ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में भारत का दौरा किया था।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, नेपाली विदेश मंत्रालय फिलहाल प्रधानमंत्री की यात्रा की तारीख और कार्यक्रम तय करने में लगा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि प्रचंड ने सीपीएन-एमसी के एक वरिष्ठ नेता के माध्यम से चीनी नेतृत्व को चीन यात्रा की अपनी इच्छा से अवगत कराया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री प्रचंड ने गुरुवार को कांतिपुर टेलीविजन से कहा था कि उनकी चीन यात्रा की तारीख तय हो गई है। हालांकि, उन्होंने इसका खुलासा करने से परहेज किया। अपनी भारत यात्रा को बेहद सफल करार देते हुए प्रचंड ने कहा, ‘‘मेरी राय में, यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल रही और मुझे विश्वास है कि मेरी प्रस्तावित चीन यात्रा भी सफल होगी।