फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal PM Prachanda planning to visit China in September

Nepal: चीन दौरे पर जाएंगे नेपाल के पीएम प्रचंड, बोले- मुझे विश्वास है भारत की तरह मेरी यह यात्रा भी सफल होगी

Sat, 24 Jun 2023 10:42 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 24 Jun 2023 10:42 PM IST
सार

प्रचंड ने कहा कि मेरी राय में भारत यात्रा बहुत सफल रही और मुझे विश्वास है कि मेरी प्रस्तावित चीन यात्रा भी सफल होगी।

विज्ञापन
Nepal PM Prachanda planning to visit China in September
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - फोटो : cmprachanda.com

विस्तार

हाल ही में भारत यात्रा पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड सितंबर में चीन की आधिकारिक यात्रा पर जाने योजना बना रहे हैं। प्रचंड ने कहा कि मेरी राय में भारत यात्रा बहुत सफल रही और मुझे विश्वास है कि मेरी प्रस्तावित चीन यात्रा भी सफल होगी। विदेश मंत्री एन पी सऊद ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री की चीन यात्रा की तैयारियां चल रही हैं और सटीक तारीख अभी तय नहीं हुई है।

विज्ञापन


प्रचंड की यात्राओं को नेपाल के भारत और चीन के साथ संबंधों में संतुलन बनाए रखने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।  पिछले साल दिसंबर में पद संभालने के बाद प्रचंड की यह दूसरी विदेश यात्रा होगी। इससे पहले, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी – माओवादी सेंटर (सीपीएन-एमसी) के 68 वर्षीय नेता ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में भारत का दौरा किया था।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, नेपाली विदेश मंत्रालय फिलहाल प्रधानमंत्री की यात्रा की तारीख और कार्यक्रम तय करने में लगा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि प्रचंड ने सीपीएन-एमसी के एक वरिष्ठ नेता के माध्यम से चीनी नेतृत्व को चीन यात्रा की अपनी इच्छा से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री प्रचंड ने गुरुवार को कांतिपुर टेलीविजन से कहा था कि उनकी चीन यात्रा की तारीख तय हो गई है। हालांकि, उन्होंने इसका खुलासा करने से परहेज किया। अपनी भारत यात्रा को बेहद सफल करार देते हुए प्रचंड ने कहा, ‘‘मेरी राय में, यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल रही और मुझे विश्वास है कि मेरी प्रस्तावित चीन यात्रा भी सफल होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed