{"_id":"5fcd2da3efe28a47c24949dd","slug":"nepal-pm-oli-absent-from-standing-committee-meeting-of-ruling-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में सत्तारूढ़ पार्टी की स्थायी समिति की अहम बैठक से नदारद रहे पीएम ओली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में सत्तारूढ़ पार्टी की स्थायी समिति की अहम बैठक से नदारद रहे पीएम ओली
Mon, 07 Dec 2020 12:44 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (एनसीपी) में अंदरूनी तकरार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली रविवार को हुई पार्टी की ताकतवर स्थायी समिति की अहम बैठक से नदारद रहे। इस समिति में 45 सदस्य हैं।
विज्ञापन
एनसीपी प्रवक्ता नारायण काजी श्रेष्ठ ने बताया कि समिति को भेजे पत्र में ओली ने कहा कि वह बैठक में शामिल होने में असमर्थ हैं। श्रेष्ठ ने बताया कि स्थायी समिति की अगली बैठक 13 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
पार्टी के अंदर की कलह उस वक्त खुलकर सामने आई थी जब असंतुष्ट नेताओं पुष्प कमल दहल प्रचंड और माधव कुमार नेपाल ने ओली से पार्टी के चेयरमैन और पीएम पद से इस्तीफा मांग लिया था। प्रचंड पार्टी के कार्यकारी चेयरमैन हैं। ओली ने असंतुष्ट नेताओं पर अपनी सरकार को अस्थिर करने आरोप लगाया था।
विज्ञापन
13 नवंबर को हुई पार्टी सचिवालय की बैठक में 19 पेज का राजनीतिक दस्तावेज पेश किया गया था। इसमें प्रचंड ने ओली की सरकार और पार्टी को सुचारु ढंग से चलाए में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए तीखी आलोचना की थी। उन्होंने ओली पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए थे।
हालांकि ओली ने आरोपों को सिरे से खारिज किया था और प्रचंड को आरोपों को साबित करने या फिर माफी मांगने की चुनौती दी थी। राजनीतिक दस्तावेज पर नाराजगी जताते हुए ओली ने साफ कर दिया था कि यदि स्थायी समिति के सामने यही प्रस्ताव पेश किया जाता है तो वह रविवार को होनी वाली बैठक में शामिल नहीं हो सकते।
उन्होंने प्रचंड द्वारा पेश राजनीतिक दस्तावेज को अपने खिलाफ आरोप पत्र करार दिया था। अपने पत्र में उन्होंने फिर दोहराया कि प्रचंड को बिना शर्त राजनीतिक प्रस्ताव वापस लेना चाहिए।