{"_id":"63d394f36013883cbc103919","slug":"nepal-plane-crash-singapore-to-analyse-black-boxes-latest-news-update-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal Plane Crash: सिंगापुर में होगी ब्लैक बॉक्स की जांच, 15 जनवरी को पोखरा हवाई अड्डे पर हुआ था हादसा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal Plane Crash: सिंगापुर में होगी ब्लैक बॉक्स की जांच, 15 जनवरी को पोखरा हवाई अड्डे पर हुआ था हादसा
Fri, 27 Jan 2023 02:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, काठमांडू/सिंगापुर
पीटीआई, काठमांडू/सिंगापुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 27 Jan 2023 02:40 PM IST
सार
‘यति एयरलाइंस’ का विमान 15 जनवरी को पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में विमान में सवार 72 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
नेपाल में विमान हादसा
- फोटो : Social Media
विस्तार
सिंगापुर का परिवहन मंत्रालय नेपाल की ‘यति एयरलाइंस’ के दुर्घटनाग्रस्त विमान-691 के ब्लैक बॉक्स की जांच करेगा। नेपाल के जांच अधिकारियों के अनुरोध पर सिंगापुर ने यह फैसला किया है। ‘यति एयरलाइंस’ का विमान 15 जनवरी को पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में विमान में सवार 72 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस बीच परिवहन मंत्रालय (एमओटी) के प्रवक्ता ने बताया कि एमओटी का परिवहन सुरक्षा जांच ब्यूरो (टीएसआईबी) विमान के फ्लाइट रिकॉर्डर से डेटा को फिर से प्राप्त करने और उसका विश्लेषण करने में मदद करेगा। विश्लेषण टीएसआईबी के ‘फ्लाइट रिकॉर्डर रीडआउट’ केंद्र में किया जाएगा, जिसे 2007 में स्थापित किया गया था। जांच और निष्कर्षों सहित सभी जानकारी नेपाली जांच प्राधिकरण नियंत्रित करेगा।
विज्ञापन