{"_id":"5ce3fca4bdec2207786b9a6d","slug":"nepal-kami-rita-sherpa-climbed-mount-everest-24th-time-breaks-own-record-second-time-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के कामी रीता शेरपा ने 24वीं बार किया एवरेस्ट फतह, एक हफ्ते में दूसरी बार तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल के कामी रीता शेरपा ने 24वीं बार किया एवरेस्ट फतह, एक हफ्ते में दूसरी बार तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
Tue, 21 May 2019 06:57 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 21 May 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
कामी रीता शेरपा (फाइल फोटो)
नेपाल के 49 वर्षीय पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने एक हफ्ते में दूसरी बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर फिर से इतिहास रच दिया है। शेरपा ने 24वीं बार एवरेस्ट पर फतह किया है। ऐसा करने वाले वे दुनिया के एकमात्र पर्वतारोही हैं। इससे पहले 15 मई को उन्होंने 23वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
कामी रीता शेरपा दुनिया के सबसे अनुभवी पर्वतारोही बन चुके हैं। उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को बार-बार तोड़ा है। रिकॉर्ड बना चुके कामी शेरपा 25 बार एवरेस्ट को फतह कर इतिहास बनाना चाहते हैं।
नेपाल ने इस साल पर्वतारोहियों के लिए 11,000 डॉलर (करीब 7.72 लाख रुपये) की लागत के रिकॉर्ड 378 परमिट जारी किए हैं। अगर मौसम के खराब होने से पर्वतारोहण के दिनों में कमी आती है, तो भीड़ बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है।