फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal: ITPF bans four Indian horsemen for two years for playing with fake team

नेपाल : फर्जी टीम से खेलने के मामले में आईटीपीएफ ने चार भारतीय घुड़सवारों पर दो साल का लगाया प्रतिबंध 

Sat, 20 Nov 2021 07:13 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 20 Nov 2021 07:13 AM IST
सार

आईटीपीएफ ने नेपाल की फर्जी टीम से खेलने के मामले में भारतीय घुड़सवारी संघ (ईएफआई) से माफी मांगने को कहा है, लेकिन ईएफआई ने  इस फैसले को मानने से इंकार कर दिया है। ईएफआई का कहना है कि वह खुद जांच करा रहे हैं।

विज्ञापन
Nepal: ITPF bans four Indian horsemen for two years for playing with fake team
घुड़सवारी - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व कप क्वालिफायर में नेपाल की फर्जी टीम से खेलने के मामले में अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग फेडरेशन (आईटीपीएफ) ने चारों भारतीय घुड़सवारों पर दो साल का प्रतिबंध लगाने को कहा है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय संघ ने प्रतिबंध लगाने को कहा ईएफआई ने मानने से किया इंकार
यही नहीं आईटीपीएफ ने इस मामले में भारतीय घुड़सवारी संघ (ईएफआई) से माफी मांगने को कहा है, लेकिन ईएफआई ने  इस फैसले को मानने से इंकार कर दिया है। ईएफआई का कहना है कि वह खुद जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन


आईटीपीएफ ने प्रारंभिक जांच में लिया फैसला
15 से 18 मार्च को ग्रेटर नोएडा में हुए विश्व कप क्वालिफायर में चार भारतीय घुड़सवारों को नेपाल की टीम से उतार दिया गया था। आईटीपीएफ ने निर्देश दिए कि चारों भारतीय घुड़सवारों पर 29 जून 2021 से दो साल का प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई का अधिकार नहीं
ईएफआई के संयुक्त सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल एमएम रहमान का कहना है कि जब तक उनकी ओर से जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक आईटीपीएफ को कार्रवाई का हक नहीं है। इस घटना को 8 माह होने वाले हैं, लेकिन ईएफआई की जांच पूरी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed