फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal issues flood alert due to heavy rainfall, rivers across country at high risk news and updates

Nepal Weather: नेपाल में भारी बारिश से उफान पर नदियां, बाढ़ के खतरे के बीच लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी

Sat, 28 Sep 2024 07:59 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 28 Sep 2024 07:59 AM IST
सार

मूसलाधार बारिश के कारण नेपाल में सड़कें और घर बुरी तरह जलमग्न हो गए। अरुण बेसिन से लेकर बाणगंगा बेसिन तक की नदियों के लिए अगले 24 घंटों के लिए बाढ़ की महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
Nepal issues flood alert due to heavy rainfall, rivers across country at high risk news and updates
नेपाल में जलमग्न सड़कें और घर - फोटो : एएनआई

विस्तार

नेपाल में लगातार बारिश हो रही है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। वहीं नदियां भी उफान पर हैं। यहां के बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने देश के विभिन्न भागों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के बाद विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ता रहेगा तथा लोगों से सावधानी बरतने को कहा है।

विज्ञापन


इन नदियों का बढ़ रहा जलस्तर
बाढ़ पूर्वानुमान विभाग का कहना है कि मुख्य प्रभावित क्षेत्रों में अरुण बेसिन (संखुवासभा जिला) से बाणगंगा (कपिलवस्तु जिला) तक नदियां उभान पर रहेंगी। इनके अलावा, दूधकोशी, सनकोशी, बागमती, नारायणी, टीनाऊ और उनकी सहायक नदियां का जलस्तर भी बढ़ता रहेगा। 
विज्ञापन


सड़कें और घर जलमग्न
मूसलाधार बारिश के कारण नेपाल में सड़कें और घर बुरी तरह जलमग्न हो गए। अरुण बेसिन से लेकर बाणगंगा बेसिन तक की नदियों के लिए अगले 24 घंटों के लिए बाढ़ की महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है। क्षेत्र में निगरानी की जाने वाली लगभग सभी नदियां चेतावनी के स्तर को पार कर गई हैं, जिनमें से कई गंभीर खतरे के स्तर के करीब पहुंच गई हैं। विभाग ने बताया कि सनकोशी और बागमती नदियां पहले से ही खतरे के निशान से ऊपर हैं। इनका स्तर बढ़ना जारी है। वहीं, अरुण, दूधकोशी, नारायणी, टीनाऊ और बाणगंगा नदियां भी चेतावनी सीमा पार कर चुकी हैं और बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बारिश से बाढ़ की स्थिति और बिगड़ने की आशंका
मौसम की स्थिति पर बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने कहा कि सभी नदियों के क्षेत्रों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है। अगले 24 घंटों में अतिरिक्त भारी बारिश होने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।




यात्रा नहीं करने की सलाह
विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित, ऊंचे क्षेत्रों में रहने का आग्रह किया। लोगों से लगातार अपडेट रहने को कहा। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कोई निचले इलाकों से हैं तो खाली करने के लिए तैयार रहें। इसके अलावा, सहायता के लिए बाढ़ पूर्वानुमान अनुभाग (टोल-फ्री: 1155) स्थानीय अधिकारियों या आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed