{"_id":"66f769571578e84d540f023b","slug":"nepal-issues-flood-alert-due-to-heavy-rainfall-rivers-across-country-at-high-risk-news-and-updates-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal Weather: नेपाल में भारी बारिश से उफान पर नदियां, बाढ़ के खतरे के बीच लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal Weather: नेपाल में भारी बारिश से उफान पर नदियां, बाढ़ के खतरे के बीच लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी
Sat, 28 Sep 2024 07:59 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 28 Sep 2024 07:59 AM IST
सार
मूसलाधार बारिश के कारण नेपाल में सड़कें और घर बुरी तरह जलमग्न हो गए। अरुण बेसिन से लेकर बाणगंगा बेसिन तक की नदियों के लिए अगले 24 घंटों के लिए बाढ़ की महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
नेपाल में जलमग्न सड़कें और घर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में लगातार बारिश हो रही है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। वहीं नदियां भी उफान पर हैं। यहां के बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने देश के विभिन्न भागों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के बाद विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ता रहेगा तथा लोगों से सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन
इन नदियों का बढ़ रहा जलस्तर
बाढ़ पूर्वानुमान विभाग का कहना है कि मुख्य प्रभावित क्षेत्रों में अरुण बेसिन (संखुवासभा जिला) से बाणगंगा (कपिलवस्तु जिला) तक नदियां उभान पर रहेंगी। इनके अलावा, दूधकोशी, सनकोशी, बागमती, नारायणी, टीनाऊ और उनकी सहायक नदियां का जलस्तर भी बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन
सड़कें और घर जलमग्न
मूसलाधार बारिश के कारण नेपाल में सड़कें और घर बुरी तरह जलमग्न हो गए। अरुण बेसिन से लेकर बाणगंगा बेसिन तक की नदियों के लिए अगले 24 घंटों के लिए बाढ़ की महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है। क्षेत्र में निगरानी की जाने वाली लगभग सभी नदियां चेतावनी के स्तर को पार कर गई हैं, जिनमें से कई गंभीर खतरे के स्तर के करीब पहुंच गई हैं। विभाग ने बताया कि सनकोशी और बागमती नदियां पहले से ही खतरे के निशान से ऊपर हैं। इनका स्तर बढ़ना जारी है। वहीं, अरुण, दूधकोशी, नारायणी, टीनाऊ और बाणगंगा नदियां भी चेतावनी सीमा पार कर चुकी हैं और बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Kathmandu: Roads and houses across Nepal severely inundated due to incessant rainfall. pic.twitter.com/TLht1CeKbx
— ANI (@ANI) September 27, 2024
बारिश से बाढ़ की स्थिति और बिगड़ने की आशंका
मौसम की स्थिति पर बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने कहा कि सभी नदियों के क्षेत्रों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है। अगले 24 घंटों में अतिरिक्त भारी बारिश होने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।
यात्रा नहीं करने की सलाह
विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित, ऊंचे क्षेत्रों में रहने का आग्रह किया। लोगों से लगातार अपडेट रहने को कहा। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कोई निचले इलाकों से हैं तो खाली करने के लिए तैयार रहें। इसके अलावा, सहायता के लिए बाढ़ पूर्वानुमान अनुभाग (टोल-फ्री: 1155) स्थानीय अधिकारियों या आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करने को कहा।