फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal India Officials agree to let Mahakali river flow in its original course news in hindi

Mahakali River: मूल प्रवाह में बहती रहेगी महाकाली नदी, भारत-नेपाल के अधिकारियों ने बैठक के दौरान लिया फैसला

Thu, 08 Dec 2022 12:25 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 12:25 AM IST
सार

भारत द्वारा महाकाली नदी के प्रवाह को नेपाल की तरफ मोड़ने और अस्थायी तटबंध बनाने के बाद क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया था। तटबंध निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद नेपाल ने मंगलवार को भारत को एक डिप्लोमैटिक नोट भेजा। 

विज्ञापन
Nepal India Officials agree to let Mahakali river flow in its original course news in hindi
महाकाली नदी

विस्तार

दार्चूला में बुधवार को हुई भारत नेपाल सीमा समन्वय समिति की बैठक के दौरान दोनों देशों ने महाकाली नदी को उसके मूल प्रवाह में बहने देने पर सहमित जताई। दार्चूला के मुख्य जिला अधिकारी ने कहा कि समन्वय बैठक के दौरान अस्थायी बांध को तार की जाली से हटाने और नदी को प्राकृतिक तरीके से बहने पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले भारत द्वारा महाकाली नदी के प्रवाह को नेपाल की तरफ मोड़ने और अस्थायी तटबंध बनाने के बाद क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया था। तटबंध निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद नेपाल ने मंगलवार को भारत को एक डिप्लोमैटिक नोट भेजा। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय दूतावास के माध्यम से एक राजनयिक नोट भारत भेजा गया था। सूत्रों ने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने तटबंध क्षेत्र का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


दार्चूला के मुख्य जिला अधिकारी दीर्घराज उपाध्याय, सशस्त्र पुलिस बल धारचूला के डंबर बिष्ट, नेपाल पुलिस के तारकराज पांडे और महाकाली नदी नियंत्रण परियोजना के कार्यवाहक प्रमुख करण सिंह धामी ने नेपाल का प्रतिनिधित्व किया। भारत की तरफ से डीएम रीना जोशी और एसडीएम दिबेश मुन्नी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed