{"_id":"638f78286812c9595a4328aa","slug":"nepal-government-lifts-ban-on-import-of-luxury-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: नेपाल ने लग्जरी सामान पर आयात के लिए दी छूट, करीब आठ महीने पहले लगा दिया गया था प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: नेपाल ने लग्जरी सामान पर आयात के लिए दी छूट, करीब आठ महीने पहले लगा दिया गया था प्रतिबंध
Tue, 06 Dec 2022 10:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 06 Dec 2022 10:43 PM IST
सार
लगातार घट रहे विदेशी मुद्रा भंडार के चलते नेपाल सरकार दबाव में आ गई थी। इसके चलते मई 2022 में 10 लग्जरी चीजों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल सरकार के मंत्रियों ने मंगलवार (6 दिसंबर) को लग्जरी सामान के आयात को लेकर बड़ा फैसला किया। उन्होंने मोबाइल फोन, लग्जरी गाड़ियों, शराब और बाइक आदि के आयात पर लगा प्रतिबंध हटा दिया। बता दें कि नेपाल ने करीब आठ महीने पहले इन चीजों के आयात पर प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्री दिलेंद्र बधु के मुताबिक, यह फैसला 16 दिसंबर से अमल में आ जाएगा। उन्होंने बताया, 'इन चीजों के आयात पर मई 2022 के दौरान प्रतिबंध लगाया गया था, जिसे हटाने का फैसला कैबिनेट मीटिंग में किया गया। दरअसल, चीफ सेक्रेटरी से समन्वयन के लिए एक कमेटी गठित की गई थी, जिसकी अनुशंसा के आधार पर कैबिनेट मीटिंग में प्रतिबंध हटाने का फैसला किया गया। यह आयात 16 दिसंबर से शुरू हो जाएगा।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि लगातार घट रहे विदेशी मुद्रा भंडार के चलते नेपाल सरकार दबाव में आ गई थी। इसके चलते मई 2022 में 10 लग्जरी चीजों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस आदेश के तहत उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय ने चिप्स, शराब, सिगरेट, तंबाकू उत्पादों, डायमंड, मोबाइल फोन, रंगीन टीवी, एसयूवी, कार, वैन, मोटरसाइकिल, खिलौनों और ताश आदि पर प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन