फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal gold smuggling case two chinese citizens arrested by cib

Nepal: सोना तस्करी मामले में दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, 60 किलो सोना कस्टम से करा लिया था पार

Fri, 18 Aug 2023 03:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 18 Aug 2023 03:06 PM IST
सार

सीआईबी से पहले नेपाल के डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू इन्वेस्टिगेशन (डीआरआई) ने 19 दिनों तक मामले की जांच की और बाद में जांच की जिम्मेदारी सीआईबी को सौंपी गई। 

विज्ञापन
Nepal gold smuggling case two chinese citizens arrested by cib
सोना तस्करी

विस्तार

नेपाल की केंद्रीय जांच एजेंसी सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (CIB) ने शुक्रवार को सोना तस्करी मामले में दो चीनी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है। इस तरह सोना तस्करी मामले में अब तक कुल 23 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार किए गए लोग कथित तौर पर 60 किलो सोने की तस्करी में शामिल थे। गिरफ्तार किए गए चीनी नागरिकों की अभी तक पहचान उजागर नहीं की गई है। 
विज्ञापन


कस्टम से पार करा लिया था तस्करी किया हुआ सोना
सीआईबी के प्रवक्ता कुबेर कदायत ने बताया कि दोनों चीनी नागरिकों के खिलाफ सोने की तस्करी और संगठित अपराध की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। सीआईबी से पहले नेपाल के डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू इन्वेस्टिगेशन (डीआरआई) ने 19 दिनों तक मामले की जांच की और बाद में जांच की जिम्मेदारी सीआईबी को सौंपी गई। बता दें कि बीती 18 जुलाई को डीआरआई ने काठमांडु के सिनामंगल इलाके से तस्करी कर लाया गया सोना जब्त किया था। पूछताछ में पता चला कि यह सोना काठमांडु के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कस्टम जांच से बच गया था। 
विज्ञापन


60 किलो सोना बरामद
सोने को आठ सीलबंद डिब्बों में रखा गया था। जब्ती के समय सीलबंद डिब्बों का कुल वजन 155 किलोग्राम था। बाद में इन डिब्बों को नेपाल के केंद्रीय बैंक के मिंट विभाग को तौलने के लिए भेजा गया। जांच में जब्त किए गए कुल सोने का वजन 60 किलो निकला। बता दें कि तस्करों ने सोने को पिघलाकर उसे मोटरसाइकिल के ब्रेक शूज में छिपाकर रखा था। अब ब्रेक शूज को पिघलाकर जो कुल सोना निकाला गया है, उसका वजन 60 किलो निकला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed