फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal former speaker krishna bahadur mahara arrested in sexual harassment allegation

दुष्कर्म के आरोपी नेपाल के पूर्व स्पीकर महारा गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2019 01:17 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Mon, 07 Oct 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Nepal former speaker krishna bahadur mahara arrested in sexual harassment allegation
कृष्ण बहादुर महारा - फोटो : फाइल फोटो

नेपाल संसद के पूर्व स्पीकर कृष्ण बहादुर महारा को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। काठमांडू जिला अदालत ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति शनिवार को दे दी थी। इसके बाद  पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए महारा को उनके राजकीय आवास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पूर्व स्पीकर पर दुष्कर्म करने और मारपीट में लिप्त होने का आरोप है। यह आरोप लगने के बाद महारा ने एक अक्तूबर को यह कहते हुये अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था कि वह खुद चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो। वह इन आरोपों से पहले ही इनकार कर चुके हैं।
विज्ञापन


पीड़िता का दावा है कि वह महारा को सालों से जानती हैं और गत 23 सितंबर को जब वह अपने घर में अकेली थी तो महारा नशे की हालत में वहां आये थे। लोकतांत्रिक नेपाल के इतिहास में यह पहली बार है कि राजनीतिक रूप से उच्च पदस्थ व्यक्ति को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया हो। आरोप साबित होने पर महारा को पांच साल की कैद की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में जबरन घुसने का आरोप 

महिला का यह भी आरोप है कि उसने नशे में धुत्त कृष्ण बहादुर महारा को घर में घुसने से भी रोका था, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। उसने कहा कि इसके बाद महारा ने उसके साथ जबरदस्ती और गाली-गलौच भी की। 

महिला के शरीर पर चोट के निशान 

एक समाचार वेबसाइट 'हमरो कुरा' ने एक वीडियो जारी किया था, वीडियो में महिला अपने शरीर पर पड़े नील के निशान भी दिखा रही है। उसने दावा किया कि महारा के मारने से यह निशान पड़े हैं। स्पीकर के इस्तीफे से पहले नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) सचिवालय ने बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा भी की थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed