फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nepal foreign minister Pradeep Kumar Gyawali said closely watching developments in Kashmir

नेपाल के विदेश मंत्री बोले- कश्मीर घटनाक्रम पर है नजर, शांति की उम्मीद

Mon, 19 Aug 2019 08:51 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 19 Aug 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
nepal foreign minister Pradeep Kumar Gyawali said closely watching developments in Kashmir
प्रदीप कुमार ग्यावाली - फोटो : ANI
नेपाल के विदेश मंत्री  प्रदीप कुमार ग्यावाली ने सोमवार को बयान दिया है कि हम जम्मू-कश्मीर के घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। हम चाहते हैं कि वहां शांति बनी रहे। सदस्य देशों में कोई भी विवाद, शांतिपूर्ण संवाद के जरिए सुलझाया जा सकता है। हमें विश्वास है कि इस क्षेत्र में शांति और सौहार्द कायम रहेगा और किसी भी तरह का नकारात्मक प्रभाव नहीं होगा। 
विज्ञापन


यह बयान ऐसे समय पर आया है जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों की समग्र स्थिति की समीक्षा करने के उद्देश्य से ‘नेपाल-भारत संयुक्त आयोग’ की पांचवीं बैठक में हिस्सा लेने इस सप्ताह नेपाल पहुंचेंगे। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि बैठक 21-22 अगस्त को काठमांडू में होगी।
विज्ञापन


जयशंकर नेपाल के अपने समकक्ष प्रदीप कुमार ग्यावाली के साथ इस बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बयान में कहा गया है कि संयुक्त बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की समग्र स्थिति, जैसे कनेक्टिविटी और आर्थिक साझेदारी, व्यापार और पारगमन, बिजली और जल संसाधन क्षेत्रों, संस्कृति, शिक्षा और आपसी हित सहित अन्य मामलों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल-भारत संयुक्त आयोग’ की स्थापना 1987 में हुई थी। इसकी बैठकें नेपाल और भारत में बारी-बारी से की जाती हैं। आखिरी बैठक अक्टूबर 2016 में नई दिल्ली में हुई थी। इस यात्रा के दौरान जयशंकर नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री के पी ओली से भी मुलाकात करेंगे।


बयान में कहा गया है कि ग्यावाली भारत के विदेश मंत्री के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन भी करेंगे। बयान के अनुसार जयशंकर 21 अगस्त को काठमांडू पहुंचेंगे और 22 अगस्त को भारत लौट आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed