फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Flood-like situation due to rain landslides in Darchula

Nepal: भारी बारिश-बाढ़ से नेपाल में बादल फटा, भूस्खलन से तबाही में 5 की मौत और 11 लापता

Sat, 10 Sep 2022 11:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Sep 2022 11:09 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया, शनिवार तड़के दारचुला जिले में भूस्खलन हुआ। इस घटना में कई घर बह गए। यहां अब तक बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Nepal Flood-like situation due to rain landslides in Darchula
नेपाल में बारिश के बाद भू-स्खलन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल के दार्चूला के दल लेख में बादल फटने से उफनाए लास्कू नाले ने भारी तबाही मचाई है। इसका पानी काली नदी में जाने से नवगाड़ गांव और महाकाली नगर पालिका में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 लोग लापता हैं। 30 से अधिक मकान जमींदोज हो गए हैं। भारी मात्रा में आए पानी और मलबे की वजह से धारचूला के खोतिला में 50 मकानों में मलबा, पानी भर गया है।

विज्ञापन


घर में घुसे पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। काली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। स्थानीय लोग जहां इसे बादल फटना बता रहे हैं, वहीं प्रशासन अतिवृष्टि कह रहा है। दार्चूला तिंकर सड़क पर खड़े चार वाहन बह गए हैं। महाकाली के तटंबध भी क्षतिग्रस्त हो गए है। नेपाल पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए नेपाली सेना, पुलिस, सशस्त्र पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


खाने-पीने का सामान, राशन एवं अन्य सामग्री काठमांडू से हेलिकॉप्टर के जरिये भेजी जा रही है। इधर, भारतीय क्षेत्र धारचूला के खोतिला निवासी पशुपति देवी (65) की दरवाजे का कुंडा नहीं खुलने के कारण घर के अंदर ही फंस गई। घर में पानी भरने से डूबने से मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह पुलिया ध्वस्त
धारचूला पीएमजीएसवाई की गलाती रमतोली सड़क भारी बारिश से बंद हो गई है। गलाती पेयजल योजना और छह पुलिया ध्वस्त हो गई हैं जिससे करीब सात हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खुमती प्रधान गोपाल सिंह ने बताया कि कालिका-खुमती सड़क बंद होने और पेयजल योजना ध्वस्त होने से गांव की तीन हजार की आबादी परेशान है।


इंडोनेशिया के वेस्ट पापुआ में भूकंप के जोरदार झटके
इंडोनेशिया के सुदूर पूर्वी प्रांत वेस्ट पापुआ में शनिवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी के हताहत होने या कोई गंभीर नुकसान की खबर नहीं हैं। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि वेस्ट पापुआ प्रांत के मध्य मैम्बेरमो जिले से करीब 37 किमी उत्तर-पश्चिम में 4 बार भूकंप आया व इनकी तीव्रता 6.2 से 5.5 के बीच मापी गई। इसका केंद्र जमीन से 16 किमी की गहराई में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed