नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस के नदी में गिरने से पांच लोगों की मौत, 23 अब भी लापता
- नेपाल के त्रिशूली नदी में बस गिर गई
- बस हादसे में पांच लोगं की मौत हो गई
- वहीं, 23 लोग अब भी लापता है
- राहत-बचाव का कार्य जारी है
विस्तार
नेपाल के त्रिशूली नदी में बस के गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। वहीं 23 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया। लापता लोगों का खोज अभियान जारी है।
#UPDATE Nepal: Five persons dead after a
passenger bus fell into Trishuli river in Dhading district, earlier today. Search and rescue operation still underway. https://t.co/FND9ONf4bU— ANI (@ANI) August 9, 2019विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बस सारलाही जिले से काठमांडू जा रही थी। तभी बस त्रिशूली नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए। वहीं इस बस दुर्घटना में 23 लोग अब भी लापता है।
घटना की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस, सैन्य पुलिस बल, सेना के जवान और रेड क्रास सोसायटी मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया।
साथ ही पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने इस बात की भी जानकारी दी कि बस में 50 से अधिक लोग यात्रा कर रही थी।
पुलिस द्वारा नदी में लापता लोगों का खोज अभियान शुरू कर दिया गया है।