फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Election: After voting counting process started on Sunday night itself

Nepal Election: मतदान के बाद अब नतीजा जानने की बेसब्री, लेकिन अभी करना होगा इंतजार

Mon, 21 Nov 2022 05:14 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 21 Nov 2022 05:14 PM IST
सार

Nepal Elections: रविवार रात को जारी अस्थायी अनुमान के मुताबिक 61 फीसदी मतदान हुआ। वैसे अधिकारियों ने कहा कि पूरी जानकारी सामने आने पर मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी का अनुमान है। ये बढ़ोतरी एक से दो फीसदी तक हो सकती है। रविवार के मतदान में लगभग एक करोड़ 80 लाख लोगों को मताधिकार प्राप्त था...

विज्ञापन
Nepal Election: After voting counting process started on Sunday night itself
Nepal Elections - फोटो : Agency

विस्तार

नेपाल में आम चुनाव के लिए मतदान पूरा होने के बाद रविवार रात ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई। लेकिन जिन सीटों पर मतदान हुआ, उन सबके चुनाव नतीजों को जानने के लिए एक सप्ताह इंतजार करना होगा। रविवार को संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की 165 सीटों और सात प्रांतों की असेंबलियों की 330 सीटों पर वोट पड़े। ये प्रत्यक्ष निर्वाचन वाली सीटें हैं।

विज्ञापन

उनके अलावा प्रतिनिधि सभा की 110 और प्रांतीय असेंबलियों की 220 सीटों का आवंटन प्रत्यक्ष निर्वाचन में पार्टियों को प्राप्त वोट प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया प्रत्यक्ष निर्वाचन का पूरा परिणाम आने के बाद शुरू होगी। नेपाल निर्वाचन आयोग ने कहा है कि आवंटन प्रक्रिया आठ दिसंबर तक जाकर पूरी हो पाएगी। 

विज्ञापन

रविवार रात को जारी अस्थायी अनुमान के मुताबिक 61 फीसदी मतदान हुआ। वैसे अधिकारियों ने कहा कि पूरी जानकारी सामने आने पर मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी का अनुमान है। ये बढ़ोतरी एक से दो फीसदी तक हो सकती है। रविवार के मतदान में लगभग एक करोड़ 80 लाख लोगों को मताधिकार प्राप्त था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब चुनाव नतीजों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। पर्यवेक्षकों ने मीडिया संस्थाऩों से बातचीत में कहा है कि मतदान के दौरान वोटरों का असंतोष साफ तौर पर झलक रहा था। इसलिए संभव है कि इस बार बड़े राजनीतिक दलों को निर्दलीय उम्मीदवारों से कड़ी टक्कर मिली हो। मतदान के दौरान कई जगहों से हिंसा की खबरें आईं। हिंसक घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए। कम से कम सात जिलों में हिंसा पर आमादा भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। देश भर में बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में भी लिया गया।

इन चुनावों में कुल 11,543 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 2,412 उम्मीदवार प्रतिनिधि सभा के लिए प्रत्यक्ष निर्वाचन वाली सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। आनुपातिक प्रतिनिधित्व वाली 110 सीटों के लिए भी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की सूची निर्वाचन आयोग को सौंप चुकी हैं। इन लिस्ट में 2,199 उम्मीदवारों के नाम हैं।

पर्यवेक्षकों के मुताबिक चुनाव नतीजों के आने के बाद देश में सभी महत्त्वपूर्ण पदों पर नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। इनमें राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्री, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर शामिल हैं। उधर सातों प्रांतों में नए मुख्यमंत्री देखने को मिल सकते हैं।

चुनाव में मुख्य मुकाबला नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूएमएल) के बीच रहा है। सत्ताधारी गठबंधन में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओइस्ट सेंटर), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड सोशिलिस्ट), और राष्ट्रीय जन मोर्चा शामिल हैं। उधर यूएमएल ने जनता समाजवादी पार्टी के साथ सीटों का तालमेल किया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक काठमांडू और कुछ अन्य जिलों में मतगणना रविवार रात को शुरू हो गई। जबकि दूरदराज के सात जिलों से मतपेटियों को हेलीकॉप्टरों से मतगणना केंद्रों पर लाया जा रहा है। आशा है कि सोमवार रात से उन वोटों की गिनती भी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed