{"_id":"637d6b6a0a38682b161c4679","slug":"nepal-election-2022-ruling-nepali-congress-towards-majority-leading-on-75-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल चुनाव : सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस बहुमत की ओर, 75 सीटों पर बढ़त, प्रचंड और ओली अपनी-अपनी सीटों पर आगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल चुनाव : सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस बहुमत की ओर, 75 सीटों पर बढ़त, प्रचंड और ओली अपनी-अपनी सीटों पर आगे
Wed, 23 Nov 2022 07:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:14 AM IST
सार
गठबंधन में उसकी सहयोगी पूूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की पार्टी सीपीएन-एमसी 17 सीटों पर और सीपीएन-यूएस और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी दो-दो सीटों पर आगे चल रही हैं।
विज्ञापन
नेपाल में स्थानीय चुनाव
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के संसदीय चुनाव में सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन बहुमत की ओर बढ़ रहा है। मतगणना के नवीनतम रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ गठबंधन लगभग 75 सीटों पर जीत रहा है या आगे चल रहा है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (सीपीएन-यूएमएल) को तीन सीटों पर जीत मिल चुकी है और वह 38 अन्य सीटों पर आगे चल रही है।
नेपाली कांग्रेस छह सीटें जीत चुकी है और 46 पर आगे चल रही है। गठबंधन में उसकी सहयोगी पूूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की पार्टी सीपीएन-एमसी 17 सीटों पर और सीपीएन-यूएस और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी दो-दो सीटों पर आगे चल रही हैं।
सीपीएन-यूएमएल को सबसे ज्यादा आनुपातिक वोट
चुनाव आयोग के मुताबिक सीपीएन-यूएमएल को सबसे ज्यादा 1,48,516 आनुपातिक वोट मिले हैं। दूसरे नंबर नेपाली कांग्रेस है, जिसे कुल 1,29,285 आनुपातिक मत मिले हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को 66,236 आनुपातिक मत प्राप्त हुए हैं। प्रचंड की पार्टी 64,236 आनुपातिक मतों के साथ चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
शेर बहादुर देउबा जीते
कार्यवाहक सरकार के प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा 25,534 मतों के साथ धनकुटा के गृह जिले से लगातार 7वीं बार चुने गए। उनके प्रतिद्वंद्वी सागर ढकाल को 13,042 वोट मिले।