फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal coronavirus cases outbreak people very panic

मुसीबत: नेपाल में बेकाबू हुआ कोरोना, विशेषज्ञ बोले- नहीं संभले तो भारत से भी भयावह होंगे हालात

Sat, 08 May 2021 10:29 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 May 2021 10:29 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते गुरुवार को 8,659 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 58 लोगों की मौत हो गई है।   ऐसा पहली बार हुआ जब देश में दैनिक मामले आठ हजार से ज्यादा आए हैं।

विज्ञापन
Nepal coronavirus cases outbreak people very panic
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस की चपेट में है। भारत और पड़ोसी देशों में भी संक्रमण अपना पैर तेजी से पसार रहा है। सबेस बुरा हाल नेपाल का है। नेपाल में महामारी बेकाबू हो गई है। हालात इतने बिगड़ रहे हैं कि विशेषज्ञों ने सरकार को चेतावनी दी है कि वक्त रहते इसे कम नहीं किया गया तो भारत को भी पीछे छोड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते गुरुवार को 8,659 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 58 लोगों की मौत हो गई है।   ऐसा पहली बार हुआ जब देश में दैनिक मामले आठ हजार से ज्यादा आए हैं।

विज्ञापन


नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक नेपाल में कोरोना से हालात हर रोज खराब होते जा रहे हैं। राजधानी काठमांडू से लेकर एवरेस्ट बेस कैंप तक संक्रमण ने तांडव मचा रखा है। नेपाल में एक महीने पहले 100 मामले सामने आए थे और अब यह बढ़कर 8600 तक पहुंच गया है। नेपाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से लोग काफी डरे और सहमे हैं। उन्हें इस बात का भय है भारत के मुकाबले नेपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। यहां पर डॉक्टरों की भी कमी है। ऐसे में कोरोना विस्फोट होने पर जान बचाना भी भारी पड़ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed