{"_id":"5f02a973c6eaf96fef1aa1ad","slug":"nepal-communist-party-standing-committee-meeting-adjourned-till-july-8-says-pm-kp-sharma-oli-press-advisor-surya-thapa","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी नहीं हो पाएगा नेपाली पीएम के भाग्य का फैसला, स्थायी समिति की बैठक फिर से टली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आज भी नहीं हो पाएगा नेपाली पीएम के भाग्य का फैसला, स्थायी समिति की बैठक फिर से टली
Mon, 06 Jul 2020 10:02 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (फाइल फोटो)
नेपाल में राजनीतिक उठापठक जारी है। नेपाल की सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) में खुलकर सामने आई दरार के बीच पार्टी की स्थायी समिति की बैठक एक बार फिर से टल गई है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के मीडिया सलाहकार सूर्य थापा ने जानकारी दी कि एनसीपी की स्थायी समिति की बैठक आठ जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
हालांकि, स्थायी समिति की बैठक को स्थगित करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पुष्प कमल दहल प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ बैठक करने के लिए बलुवतरा पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Kathmandu: Nepal Communist Party (NCP) leader Pushpa Kamal Dahal arrives at Baluwatar for his meeting with Prime Minister KP Sharma Oli. Meeting of NCP's standing committee has been adjourned till July 8, as per Surya Thapa, Press Advisor to Nepal PM pic.twitter.com/c9bs50zLDc
— ANI (@ANI) July 6, 2020
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को होने वाली स्थायी समिति की बैठक सोमवार तक के लिए टाल दी गई थी। इसमें नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के भाग्य का फैसला होना था। पीएम ओली के मीडिया सलाहकार सूर्य थापा ने कहा था कि बैठक सोमवार तक के लिए टल गई है क्योंकि नेपाला कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं को और अधिक समय चाहिए।
दरअसल, भारत का विरोध करना नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। नेपाली पीएम के हाथ से उनकी कुर्सी भी जा सकती है। सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) की स्थाई समिति के 40 में से 33 नेता ओली के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।