फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Communist Party standing committee Meeting adjourned till July 8 says PM KP Sharma Oli Press Advisor Surya Thapa

आज भी नहीं हो पाएगा नेपाली पीएम के भाग्य का फैसला, स्थायी समिति की बैठक फिर से टली

Mon, 06 Jul 2020 10:02 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: आसिम खान Updated Mon, 06 Jul 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Nepal Communist Party standing committee Meeting adjourned till July 8 says PM KP Sharma Oli Press Advisor Surya Thapa
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (फाइल फोटो)

नेपाल में राजनीतिक उठापठक जारी है। नेपाल की सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) में खुलकर सामने आई दरार के बीच पार्टी की स्थायी समिति की बैठक एक बार फिर से टल गई है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के मीडिया सलाहकार सूर्य थापा ने जानकारी दी कि एनसीपी की स्थायी समिति की बैठक आठ जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन


हालांकि, स्थायी समिति की बैठक को स्थगित करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पुष्प कमल दहल प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ बैठक करने के लिए बलुवतरा पहुंचे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले शनिवार को होने वाली स्थायी समिति की बैठक सोमवार तक के लिए टाल दी गई थी। इसमें नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के भाग्य का फैसला होना था। पीएम ओली के मीडिया सलाहकार सूर्य थापा ने कहा था कि बैठक सोमवार तक के लिए टल गई है क्योंकि नेपाला कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं को और अधिक समय चाहिए।


दरअसल, भारत का विरोध करना नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। नेपाली पीएम के हाथ से उनकी कुर्सी भी जा सकती है। सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) की स्थाई समिति के 40 में से 33 नेता ओली के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed