फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Communist Party call important meeting for reconciliation between KP Sharma Oli and Pushp Kamal Dahal 

पीएम ओली और पुष्प कमल के बीच सुलह के लिए नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी ने बुलाई अहम बैठक

Fri, 17 Jul 2020 10:22 PM IST
आसिम खान पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू Published by: आसिम खान Updated Fri, 17 Jul 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Nepal Communist Party call important meeting for reconciliation between KP Sharma Oli and Pushp Kamal Dahal 
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (फाइल फोटो)

नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने शुक्रवार को निर्णय लिया कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के बीच चल रही खींचतान का अंत करने के लिए शनिवार को अहम बैठक की जाएगी। पार्टी द्वारा स्थायी समिति की बैठक को पांचवीं बार रविवार तक के लिए स्थगित करने के कुछ घंटों बाद ही नौ सदस्यीय केंद्रीय सचिवालय की बैठक करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


ओली और नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रचंड की अगुवाई वाले असंतुष्ट गुट को बातचीत के लिए और समय देने के वास्ते यह निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री के प्रेस सचिव सूर्य थापा के अनुसार, रविवार को होने वाली 45 सदस्यीय स्थायी समिति की बैठक से पहले दोनों नेताओं की सहमति से एनसीपी ने सचिवालय की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


पहले हुई बैठकों में ओली ने प्रचंड की अगुवाई वाले खेमे की मांग पर इस्तीफा देने या एनसीपी का अध्यक्ष पद छोड़ने से इनकार कर दिया था। स्थायी समिति के सदस्य गणेश शाह ने कहा कि पार्टी ने भी अपनी 441 सदस्यीय केंद्रीय कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के भविष्य पर अगले सप्ताह होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रचंड की अगुवाई वाले असंतुष्ट खेमे द्वारा ‘एक व्यक्ति एक पद’ की नीति को पार्टी में लागू करने की मांग पर निर्णय लेने का अधिकार सीडब्ल्यूसी को है। 


गणेश शाह ने कहा कि रविवार को स्थायी समिति की बैठक में सीडब्ल्यूसी की बैठक की तारीख की घोषणा की जा सकती है जिसमें प्रधानमंत्री ओली के भविष्य पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed