{"_id":"6259872cec8a1848ac0aa29d","slug":"nepal-asked-its-overseas-citizens-to-open-dollar-accounts-in-the-country-know-the-whole-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: अपने प्रवासी नागरिकों से देश में डॉलर खाते खोलने को कहा, जानें पूरा मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल: अपने प्रवासी नागरिकों से देश में डॉलर खाते खोलने को कहा, जानें पूरा मामला
Fri, 15 Apr 2022 08:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 15 Apr 2022 08:24 PM IST
सार
उन्होंने कहा, नेपाल के पास अभी छह से सात महीने तक उत्पाद व सेवाएं खरीदने के लिए पर्याप्त विदेशी मुद्रा है। अगर प्रवासी नागरिक ये खाते खोलते हैं तो भविष्य की चिंता भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्थिक संकट से जूझ रहे नेपाल ने विदेश में बसे अपने प्रवासी नागरिकों से देश के बैंकों में डॉलर खाते खोलने और नेपाल में निवेश करने की अपील की है। कोरोना महामारी के बाद पर्यटन को लगे झटके से देश की अर्थव्यवस्था बेपटरी हो गई है।
विज्ञापन
अप्रवासी नेपाली संघ के एक कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधन के दौरान नेपाल के वित्तमंत्री जनार्दन शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा, अगर प्रवासी नागरिक देश के बैंकों में डॉलर खाते खोलेंगे तो देश को मौजूदा विदेशी मुद्रा के संकट से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। अगर एक लाख नेपाली प्रवासी 10,000 डॉलर की दर से नेपाल में बैंक खाते खोलते हैं, तो तरलता की कोई कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, नेपाल के पास अभी छह से सात महीने तक उत्पाद व सेवाएं खरीदने के लिए पर्याप्त विदेशी मुद्रा है। अगर प्रवासी नागरिक ये खाते खोलते हैं तो भविष्य की चिंता भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन