{"_id":"60ec94c18ebc3ebf5a00b44c","slug":"nepal-and-india-signs-agreement-for-1-3-billion-dollar-hydropower-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : भारत ने शुरू की दूसरी सबसे बड़ी परियोजना, 1.3 अरब डॉलर का समझौता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल : भारत ने शुरू की दूसरी सबसे बड़ी परियोजना, 1.3 अरब डॉलर का समझौता
Tue, 13 Jul 2021 12:45 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:45 AM IST
सार
- भारत की सतलज जल विद्युत निगम के साथ सहमति पत्र पर हुए दस्तखत
विज्ञापन
भारत-नेपाल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल ने अपने पूर्वी हिस्से में 679 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना के विकास के लिए भारत की सतलज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के साथ 1.3 अरब डॉलर का समझौता किया है। यह पड़ोसी देश में भारत द्वारा शुरू किया गया दूसरा बड़ा उद्यम होगा।
विज्ञापन
निवेश बोर्ड नेपाल के अनुसार 2017 की लागत अनुमानों के आधार पर सबसे बड़ी विदेशी निवेश वाली परियोजना पूर्वी नेपाल में संखुवासभा और भोजपुर जिलों के बीच स्थित है। कुल 679 मेगावाट क्षमता वाली लोवर अरुण जलविद्युत परियोजना भारत द्वारा शुरू की गई दूसरी बड़ी परियोजना है।
विज्ञापन
इससे पहले भारत ने 1.04 अरब अमेरिकी डॉलर लागत वाली 900 मेगावाट क्षमता की अरुण-3 जलविद्युत परियोजना शुरू की थी। निवेश बोर्ड नेपाल के अनुसार काठमांडो में निवेश बोर्ड नेपाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील भट्ट और एसजेवीएन के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा ने परियोजना के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना को बनाओ, रखो, चलाओ और सौंपो (बीओओटी) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन