फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal: 14 year old girl becomes mother, husband age is 13 years

नेपाल : 14 साल की लड़की मां बनी, पति की उम्र 13 वर्ष

Fri, 10 May 2019 06:27 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 10 May 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
Nepal: 14 year old girl becomes mother, husband age is 13 years
सांकेतिक तस्वीर

नेपाल में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। राजधानी काठमांडू से 80 किलोमीटर दूर धाडिंग जिले में 14 साल की एक लड़की और उससे एक साल छोटा उसका पति हाल में एक बच्चे के माता पिता बने हैं। इसके बाद अधिकारी उनकी ‘शादी’ और बच्चे के जन्म के पंजीकरण को लेकर पसोपेश में पड़ गए हैं। नेपाल के कानून में इस तरह के मामलों के पंजीकरण का कोई प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन


नेपाल में लड़कों और लड़कियों के लिए विवाह की न्यूनतम उम्र 20 साल है। ‘द हिमालयन टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे का 13 वर्षीय पिता रमेश तमांग कक्षा पांचवीं में पढ़ता था। उसे चौथी कक्षा में पढ़ने वाली पबित्रा तमांग से प्यार हो गया था। दोनों ने बाद में पढ़ाई छोड़ दी। पबित्रा ने दो महीने पहले एक शिशु को जन्म दिया। खबर फैलने के बाद जिला प्रशासन ‘शादी’ और बच्चे के जन्म के पंजीकरण के लिए कानूनी चुनौती का सामना कर रहे इस जोड़े तक पहुंचा। 
विज्ञापन


रूबी घाटी ग्रामीण नगर निकाय वार्ड संख्या पांच के प्रमुख धीरज तमांग के मुताबिक रमेश और पबित्रा की ‘शादी’ और बच्चे के जन्म का पंजीकरण कानून के तहत संभव नहीं है, क्योंकि दोनों ही नाबालिग हैं। तमांग समुदाय की प्रथा के अनुसार यदि कोई लड़का किसी लड़की को अपनी पत्नी मान लेता है तो वह बाद में उससे शादी कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed