फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Neera Tanden says My mother came to America to pursue better life

'ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट' की प्रमुख नीरा टंडन बोलीं- मेरी मां बेहतर जीवन के लिए अमेरिका आईं

Wed, 02 Dec 2020 08:19 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 02 Dec 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
Neera Tanden says My mother came to America to pursue better life
नीरा टंडन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Neera Tanden

अमेरिका के 'ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट' की नवनियुक्त निदेशक नीरा टंडन ने कहा, 'अमेरिकी सरकार रिपब्लिकन, डेमोक्रेट और निर्दलीय सहित सभी अमेरिकी लोगों की सेवा करने के लिए है, जिनमें सभी को यह जानना चाहिए कि उनकी सरकार उनके पीछे खड़ी है।' 

विज्ञापन


नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की आर्थिक टीम के सदस्यों के परिचय के दौरान बोलते हुए भारतीय-अमेरिकी मूल की नीरा टंडन ने कहा, 'जैसे नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की मां श्यामला और मेरी मां माया भारत में पैदा हुई, हर पीढ़ी के लाखों लोगों की तरह, बेहतर जीवन जीने के लिए अमेरिका आईं। मैं बोस्टन के एक उपनगर में पली बढ़ीं एक मध्यवर्गीय परिवार की बच्ची हूं।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अब, अमेरिकियों को ऊपर उठाने और निचले तबके के परिवारों के उत्थान के लिए उन बजटों और कार्यक्रमों को आकार देने में मदद करना मेरा सम्मान है। हर किसी को उचित मौका दिया जाए, जैसा मेरी मां को मिला और हर कोई इसका हकदार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलते वक्त बाइडन के पैर में हुआ फ्रैक्चर, ट्रंप ने जल्द ठीक होने की कामना की


टंडन ने कहा कि वह दृढ़ता से मानती हैं कि अमेरिकी सरकार सभी अमेरिकी लोगों की सेवा करने के लिए है, फिर वो चाहे रिपब्लिकन, डेमोक्रेट और निर्दलीय ही क्यों ना हो। अमेरिका की अपनी यात्रा और भारतीय मूल को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं आज यहां अपनी मां की कृतज्ञता के लिए धन्यवाद देती हूं, लेकिन एक ऐसे देश को भी धन्यवाद देती हूं, जिसने उनकी (मां) मानवता और हमारे सपनों में निवेश किया। मैं आज सामाजिक कार्यक्रमों की वजह से यहां हूं। इसमें बजटीय विकल्पों का भी योगदान रहा।'  

नियुक्ति को लेकर विवाद
व्हाइट हाउस के बजट कार्यालय का नेतृत्व करने के लिए बाइडन द्वारा चुनी गईं नीरा टंडन को लेकर विवाद हो गया है। दरअसल, कहा जाता है कि सीनेट के कुछ सदस्यों के बारे में उनकी टिप्पणियों के कारण उनकी रिपब्लिकन सीनेटरों से कुछ अनबन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed