{"_id":"5fc4707979fe08328f48cac6","slug":"joe-biden-suffers-hairline-fractures-in-foot-while-playing-with-dog","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलते वक्त बाइडन के पैर में हुआ फ्रैक्चर, ट्रंप ने जल्द ठीक होने की कामना की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलते वक्त बाइडन के पैर में हुआ फ्रैक्चर, ट्रंप ने जल्द ठीक होने की कामना की
Mon, 30 Nov 2020 09:47 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 30 Nov 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलते वक्त चोटिल हो गए हैं। बाइडन के दाहिने पैर की मांसपेशी में खिंचाव हो गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। बाइडन का उपचार कर रहे डॉ. केविन ओ कोन्नोर ने कहा, एक्स-रे कराने पर पता चला कि हड्डी टूटी नहीं है। उनकी एक और जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन के जल्द ठीक होने की कामना की है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, 'जल्द ठीक हो जाइए।'
Get well soon! https://t.co/B0seiO84ld
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 30, 2020
विज्ञापन
बाइडन के कार्यालय ने बताया कि बाइडन को शनिवार को चोट लगी और रविवार दोपहर वह जांच के लिए डेलावेयर के नेवार्क में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे। बाइडन का उपचार कर रहे डॉ. केविन ओ कोन्नोर ने बताया, सीटी स्कैन से पता चला कि उनकी हड्डी टूटी नहीं है, लेकिन उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है। उन्होंने कहा, इस बात का अनुमान है कि उन्हें कई हफ्तों तक चलने वाले बूट की आवश्यकता पड़ सकती है।
विज्ञापन
शनिवार को अपने पालतू कुत्ते ‘मेजर’ के साथ खेलते वक्त बाइडन का पैर फिसल गया था और उनका टखना मुड़ गया था। उन्होंने मेजर को 2018 में गोद लिया था। बाइडन समर्थकों का कहना है कि वह अपने इस कुत्ते को व्हाइट हाउस लेकर आएंगे और वह एक बिल्ली पालने का भी विचार कर रहे हैं। बाइडन अगले वर्ष 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उनकी आयु 78 वर्ष है और वह इस पद पर आसीन होने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति होंगे।
यह भी पढ़ें: बाइडन की टीम में एक और भारतीय-अमेरिकी, नीरा टंडन संभाल सकती हैं ये प्रमुख पद