फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   neera tanden nomination as joe biden budget czar is in peril after democratic senator announced his opposition to her confirmation

नीरा टंडन की नियुक्ति पर छाए संकट के बादल, डेमोक्रेटिक सीनेटर जो मैनचिन ने किया विरोध

Sat, 20 Feb 2021 12:01 PM IST
स्नेहा बलूनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sat, 20 Feb 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
neera tanden nomination as joe biden budget czar is in peril after democratic senator announced his opposition to her confirmation
नीरा टंडन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा व्हाइट हाउस के प्रबंधन एवं बजट कार्यालय के निदेशक पद पर नामित भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को अपनी नियुक्ति की सीनेट से पुष्टि कराने के लिए चुनौती का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी के ही सीनेटर जो मैनचिन ने उनके नामांकन के खिलाफ मत देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


मैनचिन की घोषणा का अभिप्राय है कि अब 50 वर्षीय टंडन की नियुक्ति की पुष्टि काफी हद तक किसी रिपब्लिकन सीनेटर के समर्थन पर निर्भर है। मैनचिन वेस्ट वर्जीनिया से सीनेटर हैं और उन्हें उदारवादी डेमोक्रेट माना जाता है। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि उनके (टंडन) खुले तौर पर दिए गए एक पक्षीय बयान का कटुतपूर्ण एवं अहितकर असर कांग्रेस के सदस्यों और प्रबंधन व बजट कार्यालय के बीच महत्वपूर्ण कार्यों पर पड़ेगा।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इस वजह से मैं उनके नामांकन का समर्थन नहीं करूंगा। मैंने पहले भी कहा था कि हमें हमारी राजनीति में प्रवेश कर चुके राजनीतिक विभाजन एवं निष्क्रियता को दूर करने के लिए सार्थक कदम उठाने चाहिए।' उल्लेखनीय है कि 100 सदस्यीय सीनेट में रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के बराबर-बराबर सदस्य हैं। उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के मत से समर्थन का झुकाव डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मैनचिन के मत का महत्व बढ़ जाता है और उनके फैसले से रिपब्लिकन पार्टी का बहुत हो जाएगा जो टंडन के नामांकन का विरोध कर रही है। टंडन ने पूर्व में सीनेट में अल्पमत के नेता मिच मैक्कॉनेल को 'वॉल्डमोर्ट' (खलनायक पात्र) कहा था और उनकी लड़ाई सीनेटर बर्नी सैंडर्स एवं उनके समर्थकों के साथ भी ऑनलाइन मंचों पर चल रही है। बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि उनके पास नीरा टंडन की नियुक्ति की पुष्टि के लिए पर्याप्त मत है।

सीनेट में हो सकता है मतदान
नीरा की नियुक्ति का मामला सीनेट (ऊपरी सदन) में फंस सकता है। 100 सदस्यीय सीनेट में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के 50-50 सदस्य हैं। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के मत से समर्थन का झुकाव डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में आने की उम्मीद है। ऐसे में मैनचिन के वोट का महत्व बढ़ जाता है। अगर वह नामांकन के खिलाफ वोट डालते हैं तो रिपब्लिकन पार्टी का काम आसान हो जाएगा, क्योंकि उसके अधिकांश नेता टंडन के नामांकन का विरोध कर रहे हैं।

नीरा ने शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं से मांगी माफी
नीरा टंडन का सीनेटर बर्नी सैंडर्स और उनके समर्थकों के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी वाद-विवाद चलता रहा है। नीरा ने अपने नामांकन के लिए हुई बहस के दौरान सबसे पहले सोशल मीडिया पर लंबे समय तक शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं को निशाना बनाने के लिए माफी मांगी। उन्होंने इस संबंध में लिखे गए एक हजार से ज्यादा ट्वीट भी डिलीट किए। नीरा टंडन हिलेरी क्लिंटन की पूर्व सलाहकार रह चुकी हैं।

पहली भारतवंशी अश्वेत महिला
राष्ट्रपति बाइडन ने नीरा टंडन की नियुक्ति पर भरोसा जताया है और यदि उनकी पुष्टि हो जाती है तो वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत और भारतीय मूल की महिला होंगी। हालांकि नीरा टंडन ने सीनेट में अपने नाम की पुष्टि के लिए कई उपाय किए हैं। इनमें रिपब्लिकनों से माफी भी शामिल है।

एपी की एक खबर के अनुसार, नीरा ने अपने नामांकन के लिए हुई बहस के दौरान सबसे पहले, सोशल मीडिया पर लंबे समय तक शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं को निशाना बनाने के लिए माफी मांगी थी। हिलेरी क्लिंटन की पूर्व सलाहकार रहीं नीरा ने उदारवादी रुख रखने वाले ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ के अध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।

जो बाइडन प्रशासन में बजट निदेशक के लिए नामित भारतीय-अमेरिकी 50 वर्षीय नीरा टंडन के बारे में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने पूर्व में कहा था 'नीरा टंडन एक दक्ष नीति विशेषज्ञ हैं जो उत्कृष्ट बजट निदेशक होंगी। हम अगले सप्ताह दोनों दलों के साथ बातचीत के माध्यम से उनकी नियुक्ति की पुष्टि के लिए काम करना चाहते हैं।'

यदि नीरा टंडन की इस पद पर नियुक्ति हो जाती है तो वह इस पद पर पहली अश्वेत और भारतीय मूल की महिला होंगी, जो ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट (ओएमबी) का नेतृत्व करेंगी। अमेरिका में बजट निदेशक का पद बहुत महत्वपूर्ण होता है। सीनेट की बजट समिति में नीरा की नियुक्ति पर मतदान अगले सप्ताह होगा।

मैनचिन के विरोध के बाद बजट कार्यालय के लिए नामित टंडन की नियुक्ति पर संकट

व्हाइट हाउस के प्रबंधन और बजट कार्यालय की प्रमुख के तौर पर नीरा टंडन की नियुक्ति को लेकर शनिवार को संकट के बादल मंडराते नजर आए क्योंकि वेस्ट वर्जीनिया के सीनेटर जो मैनचिन ने इस पर विरोध जताया है। मैनचिन पहले डेमोक्रेटिक सांसद हैं जिन्होंने नीरा की नियुक्ति को मंजूरी देने से इंकार किया है। 

नीरा ने अपने नामांकन के लिए हुई बहस के दौरान सबसे पहले, सोशल मीडिया पर लंबे समय तक शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं को निशाना बनाने के लिए माफी मांगी थी। हिलेरी क्लिंटन की पूर्व सलाहकार रहीं नीरा ने उदारवादी रुख रखने वाले ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ के अध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed