{"_id":"61a6fa7759d50970b0042bc8","slug":"ndia-summons-pakistani-envoy-over-model-kartarpur-sahib-photoshoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर साहिब में मॉडल की फोटोशूटः पाकिस्तान के हाई कमीशन को भारत ने किया तलब, घटना को बताया निंदनीय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
करतारपुर साहिब में मॉडल की फोटोशूटः पाकिस्तान के हाई कमीशन को भारत ने किया तलब, घटना को बताया निंदनीय
Wed, 01 Dec 2021 10:00 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:00 AM IST
सार
करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब में पाकिस्तानी मॉडल की बिना सिर ढके फोटोशूट कराए जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कड़ी आलोचना हुई थी। भारत ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी और सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
करतारपुर में बना सिर ढके बठी मॉडल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब में पाकिस्तानी मॉडल के फोटोशूट की घटना की भारत ने निंदा की है। भारत ने पाकिस्तान के हाई कमीशन के प्रभारी को तलब कर अपनी नाराजगी जताई। भारत ने इस घटना को पवित्र धार्मिक स्थल की बेअदबी करार दिया। भारत ने इसे निंदनीय घटना करार देते हुए कहा कि वह उम्मीद करता है कि पाकिस्तानी अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच करेंगे और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को एक ट्विटर पोस्ट में, विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता, अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को अवगत कराया है कि "निंदनीय घटना ने भारत में और दुनिया भर में सिख समुदाय की भावनाओं को बहुत आहत किया है"। अरिंदम बागची ने आगे बताया "पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों के धार्मिक पूजा स्थलों के अपमान और अनादर की ऐसी लगातार घटनाएं इन समुदायों की आस्था के प्रति सम्मान की कमी को उजागर करती हैं।
विज्ञापन
Our response to media queries on the incident of desecration of the sanctity of Gurudwara Shri Darbar Sahib in Pakistan: https://t.co/DhvUoxtpo0 pic.twitter.com/29afxbsKZ3
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) November 30, 2021
विज्ञापन
वहीं, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने तंज कसा है। सिरसा ने कहा कि पवित्र स्थान पर ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है।
पाकिस्तानी मॉडल ने मांगी माफी
फोटोशूट को लेकर विवाद बढ़ने के बाद पाकिस्तानी मॉडल सौलेहा ने इंस्टाग्राम से फोटो हटाने के साथ ही माफी मांगी ली । मॉडल सौलेहा ने लिखा कि मैंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जो किसी शूट का हिस्स नहीं थी। मैं अभी इतिहास जानने और सिख समुदाय के बारे में जानने के लिए करतारपुर गई थी। मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने या आहत करने के लिए नहीं किया गया था। फिर भी गलती से अगर मैंने किसी को चोट पहुंचाई है या उन्हें लगता है कि मैं वहां की संस्कृति का सम्मान नहीं कर पाई हूं तो इसके लिए आई एम सॉरी,"