{"_id":"5ed59dd98ebc3e90561089da","slug":"nawaz-sharif-viral-photos-sparks-many-debates","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन के कैफे में देखे गए ‘बीमार’ नवाज शरीफ, वायरल हुई तस्वीर के बाद सियासत तेज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदन के कैफे में देखे गए ‘बीमार’ नवाज शरीफ, वायरल हुई तस्वीर के बाद सियासत तेज
Tue, 02 Jun 2020 06:01 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 02 Jun 2020 06:01 AM IST
सार
- नवाज के खिलाफ पाकिस्तान में गैर जमानती वारंट, महीनों से लंदन में हैं नवाज
- नवाज की पार्टी ने लगाया इमरान की पार्टी पर छवि खराब करने का आरोप
विज्ञापन
कैफे मे नवाज शरीफ
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है दूसरी तरफ उनकी तस्वीर एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि वो लंदन के एक कैफे में अपनी पोतियों के साथ खाना खा रहे हैं। नवाज शरीफ पिछले कई महीनों से कोर्ट की इजाजत लेकर इलाज के सिलसिले में लंदन में हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कहा जा रहा है कि वो पूरी तरह ठीक हैं और बीमारी का बहाना करके वापस पाकिस्तान नहीं आना चाहते।
विज्ञापन
नवाज शरीफ की फोटो वायरल होने पर उनकी बेटी मरियम औरंगजेब ने कहा है कि वह अपने पिता को स्वस्थ देखकर खुश हैं, लेकिन उनके खिलाफ इस तरह की अफवाह उड़ाना सरासर उन्हें बदनाम करने की साजिश है कि वो लंदन की गलियों में मौज मस्ती कर रहे हैं। उन्होंने फोटो वायरल करने को साजिश बताते हुए कहा कि ये उनके पिता की छवि खराब करने की सियासी कोशिश है।
विज्ञापन
मरियम पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने द डॉन को बताया कि नवाज शरीफ के समर्थक उन्हें पहले से स्वस्थ देखकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी मां गंभीर रूप से बीमार थीं और आईसीयू में भर्ती थीं, तब भी ऐसे लोगों ने उनकी फोटो लेने की कोशिश की थी। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि इस तरह की शर्मनाक हरकतें बंद होनी चाहिए। इससे पहले भी जनवरी में लंदन के एक रेस्तरां में परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाते हुए नवाज़ शरीफ की एक तस्वीर वायरल हुई थी।
विज्ञापन
इसके लिए उनकी पार्टी ने पाकिस्तान की तहरीक ए इंसाफ पार्टी पर हमला बोला था और कहा था कि उनके विरोधी उनकी बीमारी का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने इमरान खान सरकार से कहा है कि वह ‘शरीफ फोबिया’ से बाहर निकले और देश के जरूरी सवालों और मुद्दों पर ध्यान दे।
हालांकि नवाज शरीफ की बीमारी को लेकर लंबे समय से पाकिस्तान के सियासी गलियारों में चर्चा है कि उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों और मुकदमों से बचने के लिए बीमारी का बहाना बनाया है और महीनों से लंदन में है। जबकि उनकी पार्टी बार बार ये दावा कर रही है कि नवाज़ को लेकर जबरन सियासी खेल खेला जा रहा है और उन्हें फंसाया गया है।
जाहिर है पाकिस्तान में कोरोना के गंभीर सवालों और पूरी तरह चरमाई अर्थव्यवस्था को लेकर इमरान खान सरकार निपक्ष के निशाने पर रहे हैं। ऐसे में इस तरह की अंदरूनी सियासी विवाद नवाज समर्थकों को फिर से एकजुट करने में मददगार साबित हो सकता है।