फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nawaz Sharif sparks controversy as he chairs Punjab government meetings

Pakistan: बिना आधिकारिक पद के पंजाब में प्रशासनिक बैठकों में शामिल हुए नवाज शरीफ, विवादों में घिरे पूर्व पीएम

Tue, 19 Mar 2024 12:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 19 Mar 2024 12:10 PM IST
सार

तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को बेटी मरियम शरीफ के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता की।

विज्ञापन
Nawaz Sharif sparks controversy as he chairs Punjab government meetings
नवाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को पंजाब सरकार की तीन प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता की। बैठक में उनकी उपस्थिति ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। दरअसल, नवाज शरीफ के पास मौजूदा समय में कोई आधिकारिक पद नहीं है।
विज्ञापन


नवाज शरीफ ने की पंजाब सरकार की प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता
तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ ने सोमवार को बेटी मरियम शरीफ के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता की। इस बैठक के बाद एक हैंडआउट जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ ने मंत्रियों और अधिकारियों को विभिन्न परियोजनाओं के लिए निर्देश जारी किए। 
विज्ञापन


नवाज शरीफ के पास कोई आधिकारिक पद नहीं
74 वर्षीय नवीज शरीफ के पास फिलहाल कोई भी आधिकारिक पद नहीं है। मौजूदा समय में वह केवल नेशनल असेंबली के सदस्य हैं। ऐसे में उनका बैठक की अध्यक्षता करना कई सवाल खड़े करता है। आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी द्वारा समर्थन प्राप्त निर्दलीय उम्मीदवारों ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं। हालांकि, नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ ने बिलावल जरदारी भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी समेत पांच अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन की सरकार बनाई। इसके बाद से ही नवाज शरीफ राजनीति से दूर थे। उनकी 50 वर्षीय बेटी मरियम नवाज पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed