फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nawaz sharif reach pakistan on 21 october by chartered plane from dubai

Pakistan: 21 अक्तूबर को 'उम्मीद-ए-पाकिस्तान' से इस्लामाबाद पहुंचेंगे नवाज शरीफ, शाही स्वागत की तैयारी

Wed, 11 Oct 2023 01:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 11 Oct 2023 01:45 PM IST
सार

नवाज शरीफ दुबई से पहले इस्लामाबाद पहुंचेंगे। जहां से वह लाहौर जाएंगे। लाहौर के मीनार ए पाकिस्तान में नवाज शरीफ एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
nawaz sharif reach pakistan on 21 october by chartered plane from dubai
नवाज शरीफ

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ 21 अक्तूबर को चार साल के स्व-निर्वासन के बाद पाकिस्तान पहुंचेंगे। नवाज शरीफ 21 अक्तूबर को दुबई से पाकिस्तान के लिए एक चार्टर्ड प्लेन से उड़ान भरेंगे। नवाज शरीफ जिस हवाई जहाज से पाकिस्तान जाएंगे, उसे उम्मीद ए पाकिस्तान नाम दिया गया है और इसमें 150 यात्री सफर कर सकते हैं। 73 वर्षीय शरीफ जनवरी में होने वाले आगामी आम चुनाव में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज का नेतृत्व कर सकते हैं। 
विज्ञापन


उमराह करने के बाद जाएंगे पाकिस्तान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवाज लंदन से पहले सऊदी अरब जाएंगे। जहां वह उमराह करेंगे। इस दौरान उनके कुछ सहयोगी भी साथ होंगे। इनमें नवाज शरीफ के करीबी सहयोगी मियां नासिर जांजुआ, वकार अहमद, करीम यूसुफ और कई अन्य लोग भी साथ होंगे। सऊदी अरब के बाद नवाज शरीफ दुबई जाएंगे और वहां से 21 अक्तूबर को चार्टर्ड प्लेन के जरिए पाकिस्तान के लिए उड़ान भरेंगे। नवाज शरीफ दुबई से पहले इस्लामाबाद पहुंचेंगे। जहां से वह लाहौर जाएंगे। लाहौर के मीनार ए पाकिस्तान में नवाज शरीफ एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पाकिस्तान में नवाज शरीफ के स्वागत के लिए उनकी पार्टी के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नवाज शरीफ की पाकिस्तान में शाही अंदाज में स्वागत करने की तैयारी है।
विज्ञापन


गिरफ्तारी की आशंका नहीं
मंगलवार को पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता इशाक डार और इरफान सिद्दीकी ने बताया कि नवाज शरीफ बुधवार को लंदन से सऊदी अरब के लिए निकल जाएंगे। इशाक डार ने बताया कि पाकिस्तान लौटने पर नवाज शरीफ की गिरफ्तारी नहीं होगी क्योंकि पहले ही कोर्ट से नवाज शरीफ की ट्रांजिट जमानत और सुरक्षात्मक जमानत ले ली जाएगी। डार ने कहा कि नवाज शरीफ सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नवाज शरीफ साल 2019 से ही स्व-निर्वासन में लंदन में रह रहे हैं। अल-अजीजिया मिल्स केस में नवाज शरीफ को सात साल जेल की सजा सुनाई गई थी। जेल में रहने के दौरान शरीफ की तबीयत बिगड़ गई थी। जिस पर लाहौर हाईकोर्ट ने इलाज के लिए नवाज शरीफ को विदेश जाने के लिए जमानत दे दी थी। उसके बाद से ही नवाज लंदन में हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed