फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nawaz Sharif daughter Maryam Nawaz ask Imran Khan resignation

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने मांगा इमरान खान का इस्तीफा

Mon, 08 Jul 2019 08:45 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 08 Jul 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif daughter Maryam Nawaz ask Imran Khan resignation
मरियम नवाज (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने प्रधानमंत्री इमरान खान की कड़ी आलोचना करते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, मंडी बहाउद्दीन में रविवार की मध्यरात्रि रैली में विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की 45 वर्षीय उपाध्यक्ष ने खान के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि क्रिकेटर से राजनेता बने 66 वर्षीय इमरान खान को पाकिस्तान पर शासन करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन


डॉन’ की खबर के अनुसार, मरियम ने अपने भाषण में खान को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘अपना इस्तीफा दीजिए, घर जाइए।’ उन्होंने भीड़ से अपने साथ नारा दुहराने का अनुरोध किया। मरियम ने यह भी कहा कि शनिवार के ‘साक्ष्य’ के बाद 69 वर्षीय उनके बीमार पिता शरीफ को जेल में रखना एक अपराध होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नवाज शरीफ को ‘अप्रत्यक्ष दबाव’ के तहत सजा दी गई थी, जिस दावे को पीठासीन न्यायाधीश अरशद मलिक ने रविवार को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


लाहौर में शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में मरियम ने कहा कि जिसके कारण उनके पिता को दोषी ठहराया गया और जेल की सजा हुई, उस मुकदमे के संबंध में संपूर्ण न्यायिक प्रक्रिया में गंभीर रूप से समझौता किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed