फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nawaz Sharif blames military establishment of 2014-17 for his ouster from power

Pakistan: 'सेना के अधिकारी ने रची थी मुझे बेदखल करने की साजिश, जजों पर बनाया था दबाव'; नवाज शरीफ ने कही यह बात

Thu, 14 Dec 2023 08:50 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लाहौर Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 14 Dec 2023 08:50 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे खिलाफ हमेशा से साजिश ही हुई है। कई वरिष्ठ न्यायाधीशों को धमकी देकर मुझे सत्ता से बेदखल किया गया था। नवाज शरीफ के बयान के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 

विज्ञापन
Nawaz Sharif blames military establishment of 2014-17 for his ouster from power
नवाज शरीफ - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के राष्ट्र के नाम संबोधन में दिए गए बयान ने सियासी हलचल तेज हो गई है। 2014 से 2017 के कार्यकाल के दौरान सैन्य प्रतिष्ठान द्वारा उन्हें सत्ता से बेदखल किया गया था। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ न्यायाधीशों को उन्हें सत्ता से हटाने के लिए मजबूर किया गया था। सैन्य प्रतिष्ठान के लोगों ने न्यायाधीशों के घर जाकर उन्हें धमकाया था। उस दौरान उन्होंने उस पर दबाव बनाया कि मेरे खिलाफ अदालती फैसला सुनाया जाए।
विज्ञापन


बता दें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को मंगलवार को अल अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में बरी कर दिया गया। साथ ही उन्हें एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामले में पहले ही बरी कर दिया गया है, उन्हें जुलाई 2018 में दोषी ठहराया गया था। वहीं अन्य फ्लैगशिप भ्रष्टाचार मामले में भी उन्हें राहत मिली हैं। शरीफ ने कहा कि मुझे खुशी है कि मामलों में आ रहे फैसले मेरे पक्ष में हैं। ये सभी मामले फर्जी और खोखले थे। साथ ही संबोधन में उन्होंने कहा कि मेरे साथ खड़े लोगों को धन्यवाद।
विज्ञापन


मेरे खिलाफ साजिश गई थी- नवाज शरीफ
अल अजीजिया और एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामलों में उनकी सजा पलटने के बाद कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि वह चुनाव लड़ने और सार्वजनिक पद संभालने के लिए भी पात्र हो सकते हैं। मेरे खिलाफ हमेशा सुनियोजित साजिश अक्सर रची गई थी। 2014 में इमरान खान के धरने के बाद मुझे सुप्रीम कोर्ट के जरिए 2017 में सत्ता से बेदखल कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इमरान खान को सत्ता में लाने के लिए मेरे खिलाफ साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा मुझे इस बात का अफसोस है कि मेरे खिलाफ चल रहे मामलों की सुनवाई करने वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने उनकी तुलना माफिया और गॉडफादर से की थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जनता को उन्हें सत्ता से बेदखल कर महंगाई और महंगाई की सजा दी गई है।


नवाज शरीफ राजनीतिक रूप से अस्थिर पाकिस्तान में तीन बार प्रधानमंत्री बने, लेकिन हर बार उन्हें अपने कार्यकाल के बीच में ही पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। अक्तूबर माह में शरीफ ब्रिटेन से पाकिस्तान लौट आए, जहां उन्होंने आत्म निर्वासन में चार साल बिताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed