फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Natural disaster always not inform about calamity, precaution is necessary

प्राकृतिक आपदाएं अक्सर बताकर तबाही नहीं करती, एहतियात जरूरी

Wed, 06 Nov 2019 07:31 AM IST
संजीव कुमार झा यूएन हिंदी समाचार
यूएन हिंदी समाचार Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 06 Nov 2019 07:31 AM IST
विज्ञापन
Natural disaster always not inform about calamity, precaution is necessary
प्राकृतिक आपदाएँ - फोटो : यूएन हिंदी समाचार

आपदा प्रबंधन पर संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि विश्व की लगभग आधी आबादी वर्ष 2030 तक ऐसे समुद्री तटवर्ती इलाकों में रह रही होंगी जो सूनामी आने की आशंका वाले इलाके होंगे।

विज्ञापन


ऐसे हालात में सूनामी की पहले से चेतावनी या जानकारी देने वाला सिस्टम के साथ-साथ ऐसा बुनियाद ढाँचा विकसित करना होगा जो सूनामी के असर को कुछ हद तक सहन कर सके। ऐसा कहना लोगों की जिंदगियां बचाने और आर्थिक नुकसान को कम करने के लिए बहुत अहम होगा।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 नवंबर को विश्व सूनामी जागरूकता दिवस मनाने का निर्णय 2015 में लिए था। मामी मिजोतूरी ने जलवायु संबंधी आपदाओं की ज्यादा आशंका वाले इलाको में मजबूत शहर व बुनियादी ढाँचा तैयार करने के लिए लागत और बचत का गणित भी पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएन न्यूज के साथ बातचीत में मामी मिजोतूरी ने कहा कि ज्यादातर देश एहतियाती उपायों में खर्च किए गए एक डॉलर के बदले कम से कम चार गुना आर्थिक फायदा देखेंगे। इसलिए, हम अगर ये जान सकेंगे कि समाजों को किस तरह मजबूत और सहनशील बनाना है तो प्राकृतिक हादसों को वास्तव में मुसीबत या तबाही का रूप नहीं लेना होगा।

संयुक्त राष्ट्र के पास मौजूद आँकड़ों के अनुसार पिछली शताब्दी में सूनामी की लगभग 58 विभिन्न घटनाओं में लगभग दो लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, औसतन 4600 प्रति आपदा।किसी अन्य प्राकृतिक हादसे में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत नहीं हुई है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने विश्व सूनामी जागरूकता दिवस के मौके पर अपने संदेश में कहा है कि दिसंबर 2004 में भारतीय महासागर में आई भीषण सूनामी को 15 वर्ष बीत चुके हैं जिसने 14 देशों में दो लाख 30 हजार से भी ज्यादा लोगों की जान ले ली थी।

दुनिया भर में अब तमाम समुद्रों के मिजाज को पहले से भाँपने वाली टैक्नोलॉजी में बेहतरी आई है, जिसके परिणामस्वरूप बहुत सी जानें बचाई जा सकी हैं।

उनका कहना है कि इसके बावजूद खतरा अब भी बहुत बड़ा है। पिछले दो दशकों में बढ़ते आर्थिक नुकसानों से स्पष्ट है कि हमने अभी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में सक्षम बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए पर्याप्त और समुचित सबक सीखने की महत्ता को नहीं पहचाना है।

यूएन प्रमुख ने कहा कि जलवायु संकट के कारण समुद्रों का बढ़ता जल स्तर सूनामी की तबाही क्षमता और ज्यादा बढ़ा सकता है। जबकि ये भी ध्यान में रखने की बात है कि लगभग 68 करोड़ लोग ऐसे समुद्री तटवर्ती इलाकों में रहते हैं जिनका सतही स्तर काफी नीचा है।

जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल की सितंबर 2019 में आई एक रिपोर्ट में विश्व भर में तापमान वृद्धि, जल आपूर्ति में बदलाव और जलवायु संकट की गहनता की तरफ ध्यान दिलाया गया है।

इसी संदर्भ में ये संभावना भी व्यक्त की गई है कि वर्ष 2050 तक समुद्रों के बढ़ते जल स्तर से संबंधित कम से कम एक घटना हर साल होगी।

संयुक्त राष्ट्र की आपदा जोखिम प्रबंधन प्रमुख मामी मिजोतूरी ने सवाल के अंदाज में कहा कि क्या हम किसी ऐसे देश की निशानदेही कर सकते हैं जो किसी तरह के संकट का सामना ना कर रहा हो।

उनका कहना था कि अब पहले के मुकाबले ज्यादा आबादी समुद्री तटवर्ती इलाकों में रह रही है, इसलिए प्राकृतिक आपदाओं के विनाशकारी दस्तक देने से पहले ही उनकी आमद के बारे में जानकारी हासिल करना बहुत जरूरी होगा।

और जब हम विनाशकारी सूनामी की बात करते हैं तो पूर्व चेतावनी वाली प्रणाली बनाना और मजबूत व सहनशील शहरों का निर्माण करना जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचने के उपायों में बहुत जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed