फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nato declares china a security threat at madrid summit

NATO: नाटो ने चीन को बताया सबसे बड़ा 'सुरक्षा खतरा', कहा-रूस के साथ घनिष्ठ संबंध पश्चिमी हितों के खिलाफ

Wed, 29 Jun 2022 10:49 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेड्रिड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेड्रिड Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 29 Jun 2022 10:49 PM IST
सार

नाटो ने कहा कि चीन की महत्वकांक्षाएं और नीतियां हमारे हितों, सुरक्षा और मूल्यों को चुनौती देती हैं। चीन अपने ग्लोबल फुटप्रिंट और प्रोजेक्ट पावर को बढ़ाने के लिए राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला को नियोजित करता है।

विज्ञापन
nato declares china a security threat at madrid summit
शी जिनपिंग - फोटो : Agency

विस्तार

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने चीन को एक 'सुरक्षा खतरा' बताया है। सैन्य संगठन ने बुधवार को कहा कि चीन ने नाटो को चुनौती दी है और उसके रूस के साथ घनिष्ठ संबंध पश्चिमी देशों के हितों के खिलाफ हैं। नाटो ने कहा कि वे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के सिस्टेमिक कम्पीटिशन का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नाटो ने कहा कि चीन की महत्वकांक्षाएं और नीतियां हमारे हितों, सुरक्षा और मूल्यों को चुनौती देती हैं। चीन अपने ग्लोबल फुटप्रिंट और प्रोजेक्ट पावर को बढ़ाने के लिए राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला को नियोजित करता है जबकि अपनी रणनीति, इरादों और सैन्य निर्माण को लेकर अपारदर्शी रहता है। 
विज्ञापन


नाटो ने चीन पर लगाया दुर्भावनापूर्ण हाइब्रिड और साइबर ऑपरेशन का आरोप
बयान में कहा गया है कि चीन और रूस के बीच गहरी होती रणनीतिक साझेदारी और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को कम करने की उनकी साझा कोशिशें हमारे मूल्यों और हितों के विपरीत हैं। नाटो ने कहा कि चीन के दुर्भावनापूर्ण हाइब्रिड और साइबर ऑपरेशन और इसकी टकराव संबंधी बयानबाजी और दुष्प्रचार सहयोगियों को निशाना बनाते हैं और गठबंधन (नाटो) की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'प्रमुख तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्रों को नियंत्रित करना चाहता है चीन'
नाटो ने आगे कहा कि बीजिंग प्रमुख तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्रों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों और रणनीतिक सामग्री न आपूर्ति श्रृंखलाओं को नियंत्रित करना चाहता है। 

संगठन ने कहा, हम सुरक्षा के लिए चीन द्वारा पेश की गई प्रणालीगत चुनौतियों का समाधान करने के लिए जिम्मेदारी से काम करेंगे और सहयोगियों को रक्षा और सुरक्षा की गारंटी देने के लिए नाटो की स्थायी क्षमता सुनिश्चित करेंगे।

'द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे गंभीर सुरक्षा संकट का सामना कर रहा नाटो'
स्पेन की राजधानी मेड्रिड में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन में महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि तीस देशों का सैन्य गठबंधन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे गंभीर सुरक्षा संकट की चुनौती का सामना कर रहा है। गठबंधन के नेताओं ने रूस के आक्रमण का सामना कर रहे यूक्रेन के लिए राजनीतिक और व्यावहारिक समर्थन बढ़ाने का वादा किया। 


इस बीच नाटो गठबंधन को बड़ा सैन्य हिस्सा प्रदान करने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन एक अचूक संदेश भेजेगा कि नाटो मजबूत और एकजुट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed