{"_id":"5de6399c8ebc3e54b767622b","slug":"national-accountability-bureau-issues-orders-to-freeze-all-assets-of-former-punjab-cm-shahbaz-sharif","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज की सभी संपत्तियों को जब्त करने का आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज की सभी संपत्तियों को जब्त करने का आदेश
Tue, 03 Dec 2019 04:01 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 03 Dec 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
शाहबाज शरीफ (फाइल फोटो)
- फोटो : Daily Pakistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने जारी किया है।
विज्ञापन
एनएबी ने शहबाज शरीफ के लाहौर में डिफेंस फेज-5 के दो घर और मॉडल टाउन के दो घर (96 एच, 87 एच) को जब्त करने का आदेश दिया है। जबकि जिस घर में शहबाज अभी रह रहे हैं उसे भी जब्त करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा हरीपुर की तीन और चिन्योट की दो जगहों पर मौजूद संपत्ति को भी जब्त करने का आदेश दिया गया है।
Lahore: National Accountability Bureau (NAB) issues orders to freeze all assets of former Punjab Chief Minister Shahbaz Sharif. #Pakistan (file pic) pic.twitter.com/KRdFGI2FNt
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 3, 2019
नेशनल असेंबली में विपक्षी नेता और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने लोकलेखा समिति (पीएसी) के प्रमुख के पद से 18 नवंबर को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने नवाज शरीफ के साथ लंदन के लिए रवाना होने से एक दिन पहले नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कासर को इस्तीफा सौंपा था।