फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASAs space shuttle Juno reaches Moon Ganymede interesting pictures sent to Earth

नासा: जूनो पहुंचा गेनिमीड के पास, पृथ्वी को भेजीं रोचक तस्वीरें

Thu, 10 Jun 2021 07:47 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 10 Jun 2021 07:47 AM IST
सार

  • अपने मिशन के दौरान जूनो गेनिमीड के 645 मील निकट से गुजरा। इसकी दो तस्वीरें मंगलवार को नासा ने जारी की। जिनमें गेनीमेड पर मौजूद क्रिएटर टेक्टॉनिक फॉल्ट और कई गहरे भौगोलिक क्षेत्र नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
NASAs space shuttle Juno reaches Moon Ganymede interesting pictures sent to Earth
जूनो ने भेजी खास तस्वीरें - फोटो : twitter

विस्तार

नासा का अंतरिक्ष यान जूनो बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा गेनिमीड के निकट से गुजरा और वहां की रोचक तस्वीरें पृथ्वी पर भेजीं। गेनिमीड हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा चंद्रमा माना जाता है। यह बृहस्पति के 79 चंद्रमा में से एक है। 

विज्ञापन


645 मील निकट से गुजरा जूनो गेनिमीड के
अपने मिशन के दौरान जूनो गेनिमीड के 645 मील निकट से गुजरा। इसकी दो तस्वीरें मंगलवार को नासा ने जारी की। जिनमें गेनीमेड पर मौजूद क्रिएटर टेक्टॉनिक फॉल्ट और कई गहरे भौगोलिक क्षेत्र नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


जूनो मिशन की निगरानी टीम का नेतृत्व कर रही हाइडी बेकर ने बताया कि जूनो और जानकारियां भेजता रहेगा। डाटा 'जूपिटर आईज एक्सप्लोरर' यानी 'जूस' यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के 2022 में भेजे जाने वाले मिशन में भी काम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूस मिशन गेनिमीड यूरोपा और कैलिस्टो नामक बृहस्पति के तीन बड़े चंद्रमाओं के निकट से गुजरेगा। इसके 2025 में गेनिमीड तक पहुंचने की उम्मीद है। नासा का एक अन्य मिशन यूरोपा कैलिपर इसी दशक के आखिर में लांच होगा। इसका काम यूरोपा में जीवन की संभावना तलाशना होगा।


रंगीन तस्वीर जल्द संभव 
मुख्य कैमरे द्वारा गेनिमीड पर दिन में ली गई तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। जूनो ऐसी ही तस्वीर लाल व नीले फिल्टर के साथ जल्द लगेगा। जिससे रंगीन तस्वीर संभव होगी।

  • दूसरी तस्वीर नेविगेशन कैमरा ने ली, जो कम रोशनी में भी काम करता है। इसने गेनिमीड पर रात में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed