फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA woman astronaut Christina Koch will make new record for living in space

नासा की महिला अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना अंतरिक्ष में रहने का बनाएंगी नया रिकॉर्ड

Fri, 19 Apr 2019 04:00 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 19 Apr 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
NASA woman astronaut Christina Koch will make new record for living in space
क्रिस्टीना कोच (फाइल फोटो)

नासा की महिला अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच जल्द ही अंतरिक्ष स्टेशन में एक नया रिकॉर्ड बनाएंगी। क्रिस्टीना के मिशन की अवधि में विस्तार होने के साथ ही अब अंतरिक्ष स्टेशन में 328 दिन बिताने का नया रिकॉर्ड बन जाएगा। किसी भी महिला द्वारा एकल अंतरिक्ष यान में बिताया गया यह सबसे लंबा समय होगा। नासा और उसके आईएसएस साझेदारों ने भविष्य के लिए एक नया कार्यक्रम और नए चालक दल के लिए कार्यक्रम तय किए हैं। 

विज्ञापन


इसके अनुसार नासा की अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर अपनी पहली यात्रा पर जाएंगी और नासा के अंतरिक्ष यात्री एंड्रयू मॉर्गन की यात्रा को विस्तारित किया जाएगा। कोच, 14 मार्च को अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंची थीं और अब नई समय सारिणी के अनुसार वह फरवरी 2020 तक वहां रहेंगी। इससे पहले वर्ष 2016-17 में अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिट्सन ने 288 दिनों तक अंतरिक्ष स्टेशन में रहने का रिकॉर्ड बनाया था। 
विज्ञापन


नासा ने एक बयान में कहा कि क्रिस्टीना अपनी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान तीन अभियानों - 59, 60 और 61 का हिस्सा होंगी। नासा के पुरुष अंतरिक्ष यात्रियों में स्कॉट केली ने सबसे अधिक 340 दिनों तक अंतरिक्ष स्टेशन में रहने का रिकॉर्ड 2015-16 में बनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed