{"_id":"5de993638ebc3e54b767644a","slug":"nasa-solar-probe-sent-data-revealing-secrets-of-the-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासा के सोलर प्रोब ने भेजे सूर्य के रहस्यों से पर्दा उठाने वाले आंकड़े","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नासा के सोलर प्रोब ने भेजे सूर्य के रहस्यों से पर्दा उठाने वाले आंकड़े
Fri, 06 Dec 2019 05:01 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 06 Dec 2019 05:01 AM IST
विज्ञापन
पार्कर सोलर प्रोब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य के सबसे नजदीक पहुंचने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यान पार्कर सोलर प्रोब ने ऐसे आंकड़े भेजे हैं जिनसे सौर पवन और अंतरिक्ष के मौसम के बारे में जानकारी मिलती है। यह सूर्य के कई समय से दबे पड़े रहस्यों को उजागर कर सकते हैं। ये आंकड़े ‘नेचर’ जर्नल में प्रकाशित हुए हैं।
विज्ञापन
इस अंतरिक्ष यान ने यह जानकारी जुटाई है कि आखिर क्यों सूर्य का वातावरण उसकी सतह की अपेक्षा सैकड़ों गुणा ज्यादा गर्म होता है। यह अंतरिक्ष यान अगस्त 2018 में भेजा गया था और यह सूर्य के वातावरण में पहले नहीं खोजे गए हिस्सों के नियोजित 24 चक्करों में से तीन पूरा कर चुका है।
विज्ञापन
इस तरह की खोजों से उन पदार्थों और कणों के बारे में कई नई जानकारी मिलती है जो सूर्य से बाहर निकलते हैं। यह खोज सूरज के बारे में भौतिकी के कई तरह के सवालों का जवाब देता है। नासा के अनुसार खोज यह समझने में मदद करता है कि तारे कैसे बनते हैं और कैसे विकसित होते हैं।
विज्ञापन